फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के 15 कर्मियों को बनाया बंधक, गन प्वाइंट पर लूट ले गए 11.50 लाख

Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
लूट के बाद खाली पड़ा बॉक्स
विज्ञापन
चार हथियारबंद बदमाशों ने सेक्टर-4 स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से गुरूवार रात को 11.50 लाख रुपये लूट लिए। कार्यालय में ही रुकने वाले कंपनी के 15 कर्मचारियों को रिवाल्वर दिखाकर बदमाशों ने रात को बंधक बना लिया। इसके बाद तिजोरी और संदूक की चाबी मांगकर उसमें रखे रुपये निकाल लिए। रात करीब 11.15 बजे लूट की इस वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले की नाकाबंदी की गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


वारदात में शामिल एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। वह पहले इसी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने लूट के मामले में जींद निवासी उक्त बदमाश को नामजद कर अन्य की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले भी 10 मई को इसी कंपनी के कार्यालय से बदमाश सुबह नौ बजे 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। कंपनी के कर्मचारियों के साथ रेवाड़ी और अलवर क्षेत्र में भी लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। इसमें से आज तक किसी का सुराग नहीं लगा है। 

लूट की इस घटना को अंजाम देने के लिए गुरूवार रात करीब 11.15 बजे दो बाइकों पर चार हथियारबंद बदमाश भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे। सभी के हाथों में रिवाल्वर थी। कार्यालय में मौजूद सभी 15 कर्मचारियों को एक स्थान पर बुला लिया। इसके बाद उनसे तिजोरी के साथ एक संदूक की चाबी हासिल कर ली। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी रात्रि को कार्यालय में ही रुकते हैं।
विज्ञापन


 इस वजह से कार्यालय देर रात तक खुला था। इसके बाद बदमाश तिजोरी और एक संदूक में रखे 11.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। रात को हुई इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। 

कर्मचारियों ने वारदात में शामिल एक बदमाश को पहचान लिया है। यह बदमाश पहले इस कंपनी में काम कर चुका है। संभावना जताई जा रही है कि उसी ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मॉडल टाउन पुलिस ने जींद निवासी बिट्टू को नामजद करके लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

10 मई को भी लूटे थे 16.50 लाख 

वारदात के बाद कंपनी परिसर में मौजूद कंपनी कर्मचारी
बदमाश तीन माह पूर्व 10 मई को भी सुबह रिवाल्वर दिखाकर 16.50 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उस समय आए तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कंपनी के प्रबंधक को बंधक बनाकर 16.50 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही फरार हुए थे। कंपनी के कलेक्शन कर्मचारियों के साथ दो बार बदमाशों द्वारा लूटपाट कर की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। 

एक बार बोलनी से लौटते समय कर्मचारी से 90 हजार रुपये लूटे थे। इससे पहले कोटकासिम के समीप करीब 50 हजार रुपये की लूट की गई थी। कंपनी कार्यालय और दो रिकवरी कर्मचारियों के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी बदमाश का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस हर बार जांच किए जाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेती है। 

बीमित हैं कंपनी के रुपये 
कंपनी के प्रबंधकों का कहना है कि कंपनी द्वारा रेवाड़ी और अलवर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें आजीविका चलाने के लिए ऋण उपलब्ध कराती है। उसके बाद किश्तों में यह ऋण वसूला जाता है। कंपनी की यह धनराशि पूर्ण रूप से बीमित होती है। अगर कोई भी घटना होती है तो उसके लिए फाइनेंस कंपनी को कोई नुकसान नहीं होता। कंपनी को बीमा कंपनी द्वारा भरपाई कर दी जाती है। लूट की वारदात का नुकसान बीमा कंपनी का होता है। 

कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर जींद निवासी एक बदमाश सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले में अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लेगी।  - ब्रह्मजीत, जांच अधिकारी थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें