फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगा ने बेटी जन्मी तो रेप का पता चला

Thu, 02 Jan 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच-32 में एक चौदह वर्षीय लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले की शिकायत मनीमाजरा थाने में दी गई।
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने इसे बलात्कार का मामला मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी बेहोशी की हालत में है और वह पुलिस को बलात्कारी का नाम नहीं बता पायी है।
विज्ञापन


इसलिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी किशनगढ़ गांव की रहने वाली है और उसने ढाई किलो की बच्ची को जन्म दिया है।

पुलिस ने इस मामले में किशनगढ़ में जाकर परिजनों और आसपास के लोगों से भी बात की मगर बलात्कारी का नाम सामने नहीं आया है।

पुलिस ने अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए हैं। मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बलात्कारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें