परिजन दोनों को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। सोमवार देर रात अग्रोहा में हिम्मत सिंह ने दम तोड़ दिया। महिला को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इसी गांव में सप्ताह पहले गेहूं कटाई के दौरान बिगड़ी थी महिला की तबीयत, हुई थी मौत
गांव पीलीमंदौरी में गेहूं कटाई के दौरान तबीयत बिगड़ने का ये दूसरा मामला सामने आया है। तकरीबन एक सप्ताह पहले इसी गांव में एक महिला की गेहूं कटाई के समय तबीयत बिगड़ गई थी और उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस बीच सोमवार शाम ऐसे ही एक और हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत और दूसरी महिला की गंभीरावस्था के चलते गांव में खौफ का माहौल है।
दूसरी ओर इस सीजन में गेहूं कटाई के दौरान हुए हादसों में अब तक पांच लोग जान गवां चुके हैं। इनमें से गांव पीलीमंदौरी की ही एक महिला थी जबकि गांव तामसपुरा में कंबाइन के हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आने से तामसपुरा के दो युवकों की मौत हो गई थी। उससे पहले गांव फुलां में कंबाइन से गिरकर एक हेल्पर की भी मौत हुई थी।