दो घंटे रोजाना पढ़ाई के लिए निकाल रही है पीड़िता
10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप हुआ, वो चुप रही लेकिन अब वो मां बन चुकी है। उसने बच्ची को जन्म दिया है।
मां को चिंता है कि कुंवारी मां की बच्ची को कौन पालेगा? घटना, कुरुक्षेत्र की है। यहां गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की ने सोमवार तड़के एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, डिलीवरी नार्मल हुई, लेकिन प्रीमचेयोर होने के चलते बच्ची की हालत नाजुक है। उसे फिलहाल स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में रखा गया है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत नाजुक है।
गौरतलब है कि करीब सात महीने इस 10वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ था। कुछ ही दिन पहले पता चला कि ये छात्रा साढ़े 6 महीने से प्रेग्नेंट है।
साढ़े छह महीने बाद अबॉर्शन संभव नहीं था। वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर अफसर सविता राणा का कहना है कि पीड़िता खुद नाबालिग है। ऐसी स्थिति में वह बच्ची का लालन-पालन नहीं कर सकती। इस संबंध में चाइल्ड वलफेयर कमेटी कोई कदम उठाएगी।