बरनाला के थाना भदौड़ की पुलिस ने दस साल की बच्ची से दुराचार के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि लड़की की विधवा मां का कहना है कि उसकी बेटी में रसोई में चाय बनाते समय फर्श पर चक्कर खाकर गिर गई।
वह अपनी बुआ के साथ डॉक्टर के यहां चेकअप के लिए गई। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। जब लड़की की मां ने उससे पूछा तो उसने बताया कि गुरमीत सिंह उर्फ गीता निवासी कस्बा भदौड़ ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। उसने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।