फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख लूट ले गए खाकी वर्दी वाले

Fri, 19 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अभी तीन लाख रुपये की लूट का मामला सुलझा भी नहीं था कि लुटेरों ने एक इनोवा सवार से पुलिस की वर्दी में दस लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


यह लूटपाट सेक्टर-53 और सेक्टर-42 की डिवाइडिंग रोड पर हुई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल सवार दो तथाकथित पुलिस वालों ने मोहाली फेज-6 से इनोवा में आ रहे ड्राइवर धर्मपाल को सेक्टर-42 और सेक्टर-53 पर रोक लिया।

उन्होंने धर्मपाल से गाड़ी के कागज मांगे। जैसे ही धर्मपाल ने कागज निकाले तो एक बाइक सवार ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसको नीचे घसीटा और गाड़ी खोलकर बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

ड्राइवर बार बार बदल रहा बयान

लूट की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सेक्टर-36 थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि धर्मपाल चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में ड्राइवर का काम करता है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

ड्राइवर धर्मपाल से जब चंडीगढ़ पुलिस ने छानबीन की तो वह बेहोश हो गया। पुलिस के मुताबिक इस घटना से ड्राइवर घबरा गया। थाना प्रभारी के अनुसार धर्मपाल दो बयान दे रहा है।

कभी कहता है कि उसके सिर पर रॉड मारी तो कभी कहता है कि उसे थप्पड़ मारा। जिस इनोवा एक्सयूवी से धर्मपाल आ रहा था वह एक्सयूवी ऑटोलॉक थी।
विज्ञापन

तीन लाख की लूट में अब तक खाली हाथ

ईंट-बजरी के कारोबारी की आंखों में मिर्च डालकर दो बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूटने के मामले में अब तक चंडीगढ़ पुलिस कुछ नहीं कर सकी है।

यह वारदात पीजीआई के पीछे की सड़क पर जनता कालोनी के पास हुई थी। नया गांव निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने एक साथी के साथ पीजीआई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपया जमा करवाने आए थे।

डीएसपी आशीष कपूर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें