फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे से मांगी 10 करोड़ की चौथ

Sun, 08 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे तथा हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई से 10 करोड़ रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। रुपये न देने पर कुलदीप बिश्नाई के बेटे भव्य बिश्नोई को गोली मारने की धमकी दी गई है। चौथ मांगने वाले ने रजिस्टर्ड डाक से बुधवार को यह धमकी भरा पत्र आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के घर सेक्टर 15-ए स्थित एचएन 108 पर भेजा था।
विज्ञापन


बिश्नोई के निजी सचिव ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए हिसार पुलिस की एक टीम पानीपत रवाना कर दी गई है।

सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में हजकां सुप्रीमो के निजी सचिव संजय गौतम ने बताया है कि चौथ मांगने वाले ने खुद को पानीपत के मडलौडा स्थित गांव अलुपुरा निवासी बलदेवा बताया है।
विज्ञापन


धमकी भरे पत्र में उसने लिखा है कि 10 करोड़ रुपये बताए पते पर भेज दें वरना जिस तरह से नारे गांव के सरपंच व उसके अंगरक्षक को गोली मारी गई थी उसी तरह भव्य बिश्नाई को गोली मरवा दी जाएगी। पुलिस को बताने की कोशिश की तो बहुत बुरा अंजाम होगा।
विज्ञापन

हिसार वाले आवास पर धमकी भरा पत्र भेजा

शिकायत के बाद पुलिस ने बलदेवा के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुलदीप बिश्नोई के निजी सचिव गौतम ने बताया है कि यह रजिस्टर्ड डाक थी जो पीले रंग के लिफाफे में थी। जब यह खोला गया तो उसमें एक सफेद रंग का कागज मिला, जिसमें धमकी लिखी गई थी।

रेनुका बिश्नोई, विधायक हांसी ने बताया ‌कि किसी ने हिसार वाले आवास पर धमकी भरा पत्र भेजा है, जिसमें दस करोड़ रुपयों की मांग की गई है। न देने पर भव्य बिश्नोई को गोली मारने की धमकी दी गई है। भव्य बिश्नोई डीसी व एसपी के संपर्क में है। भव्य खुद उनसे बात कर रहे हैं। धमकी देने वाले कौन हैं या फिर किसी ने शरारत की है पुलिस जांच में ही पता चलेगा।

डीएसपी हिसार तान्या ने बताया ‌कि विधायक कुलदीप बिश्नोई की कोठी पर धमकी भरा पत्र भेजा गया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये न देने पर भव्य बिश्नोई को गोली मारने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम पानीपत रवाना कर दी गई है। जल्द की मामला सुलझा लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें