फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च डालकर रॉड से किया हमला, 1.21 लाख लूटे, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 02 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन
बाइक पर जा रहे मनी ट्रांसफर का काम करने वाले एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बाइक सवार ने हमला कर दिया। साथ ही व्यक्ति से 1.21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। भुखड़ी निवासी पीड़ित पंकज की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर थाना फेज-एक में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि वह एक नामी प्राइवेट मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने मनी ट्रांसफर करने की एजेंसी ले रखी है। सोमवार रात वह बलौंगी साइड से कैश लेकर फेज-5 की तरफ आ रहे थे। जब वे एमओआई लाइट प्वाइंट के पास पहुंचने वाले थे तभी उनके पीछे से तेज गति से बाइक आई। बाइक सवारों ने अपना मुंह कवर किया था और उन्होंने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया।

इससे उनको दिखना बंद हो गया। हालांकि उन्होंने अपने कैश वाले बैग को कसकर पकड़े रखा। जब बात नहीं बनी तो आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अपने बैग को नहीं छोड़ा। लेकिन इसी बीच बैग की तनी टूट गई। इसका फायदा आरोपियों ने उठाया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस वालों ने नहीं किया विश्वास : पंकज 
पीड़ित ने बताया कि वह घटना के तुरंत बाद फेज-एक थाने पहुंचा। पंकज ने बताया कि जब पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस वाले उनकी बात पर पहले विश्वास नहीं कर रहे थे। इसके बाद पुलिस वाले दोबारा घटनास्थल पर आए। तब जाकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चली। 

कर्ज लेकर शुरू किया था कारोबार 
पीड़ित ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये इन्वेस्ट कर उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने जो कर्ज ले रखा है उसकी हर महीने ईएमआई तक जाती है। बच्चों और परिवार का खर्च अलग से है, लेकिन इस घटना से सारा सिस्टम हिल गया है। पंकज ने बताया कि बाजू में फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले 
लूट का यह पहला मामला नहीं है। इस स्टाइल में पहले भी इलाके में वारदातें हो चुकी हैं। फेज-पांच में रिलायंस फ्रेश के मुलाजिम से भी इसी तरीके से कैश लूटकर आरोपी ले गए थे। इसके अलावा फेज-1 में उद्योगपति की कार पर शीशे से हमला कर ऐसे ही लूट हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें