फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर हमले का आरोपी व्यापारी फरार

Mon, 09 May 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
मनीमाजरा निवासी अनाज व्यापारी पर पैसे के लेनदेन में हमला करने का आरोपी किशन चंडीगढ़ से फरार हो गया है। उसके मोबाइल का लास्ट लोकेशन चंडीगढ़ आ रही है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। सेक्टर-26 थाना पुलिस आरोपी अनाज व्यापारी की तलाश में जुटी है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी के अनुसार केस की जांच के बाद किडनैपिंग का मामला नहीं आया है। हालांकि घायल की हालत में सुधार के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। अब तक की जांच में सामने आया है कि प्रदीप को किशन से अपना बकाया रुपये लेने थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनीमाजरा निवासी सेक्टर-26 मंडी में अनाज के बड़े व्यापारी प्रदीप सिंगला शनिवार को घर लहूलुहान हालत में पहुंचे। गंभीर घायल प्रदीप को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था। इस दौरान प्रदीप ने घटना के बारे में परिजनों को बताया था। प्रदीप के पिता सतपाल सिंगला ने बताया था कि सेक्टर-26 में वह अनाज की शॉप प्रदीप के साथ देखते हैं।

वहीं दाना मंडी में प्रदीप के दोस्त किशन की अनाज की दुकान है। प्रदीप और किशन के बीच लेन देन का मामला था। उनका बेटा किशन से अपने रुपये मांग रहा था। इससे परेशान होकर उसने प्रदीप को शनिवार को अपने गोदाम में बुलाया और उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। होश आने के बाद किसी तरह वह जान बचाकर किसी तरह घायल हालत में घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें