फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : Demo
विज्ञापन
सेक्टर-35 के बैंक में तैनात चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-35 में एक बैंक में काम करने वाली सफाई कर्मचारी महिला ने एक रिक्शे वाले पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को उसने बैंक में सफाई का काम खत्म किया और बाहर निकली तो वहां एक रिक्शे वाले ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।   आरोपी रिक्शा चालक ने महिला को कई बार छूने की कोशिश की। वहां से निकलने के बाद पीड़ित महिला ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने रिक्शा चालक कजहेड़ी निवासी काला (50) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें