फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने के बाद क्रिकेट मुकाबलों का आगाज.. चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने जीत से की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो महीने के बाद आखिर क्रिकेट के मुकाबलों की शुरुआत हुई। मंगलवार को दिनेश वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ। चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर जीत का सिलसिला शुरू किया। टूर्नामेंट डेराबस्सी में शुरू हुआ। इसमें ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 32.3 ओवर में कुल 103 के स्कोर पर सिमट गई। अनकृष चौधरी ने 24, प्रशांत ने 21 और राघव ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ टीम से अनुराग शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं अन्य गेंदबाज पारस ने 6 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हरीश और शिवांग ने भी एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से श्रेय ने 42 रन और प्रिंस ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी से मानव ने 2 विकेट, सलमान और शिवदीप ने एक-एक विकेट चटकाए। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी कर तीन विकेट चटकाने वाले चंडीगढ़ के अनुराग शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें