फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेट स्पोर्ट्स लीगः CII और चंडीगढ़ पुलिस पहुंची सेमीफाइनल में

Mon, 02 May 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस, मेट्रो मोटर्स, चंडीगढ़ सिटी सेंटर (सीसीसी) और सीआईआई वाईआई की टीमों ने सीआईआई वाईआई कारपोरेट स्पोर्ट्स लीग 2016 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच बरवाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए। पहले मैच में सीसीसी की टीम ने एटीएस की टीम पर जीत के साथ अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एटीएस की टीम आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। वहीं सीआईआई वाईआई ने एचडीएफसी लिमिटेड की टीम को 142 रन के अंतर से शिकस्त दी।

सीआईआई-वाईआई टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रवि वर्मा ने 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 58 गेंदों पर 126 रन और मुनीष ने 34 गेंदों पर 62 रन बनाए।
विज्ञापन


जीत के लिए मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एचडीएफसी की टीम 20 ओवर में केवल 92 रन ही बना सकी। वहीं अन्य मुकाबले में मेट्रो मोटर्स की टीम ने सीजीएच की टीम को तीन विकेट से पराजित किया तो चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने पीएंडजी की टीम को 103 रन से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें