फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्सनल का विजय फॉर्म जारी, चंडीगढ़ को पांचवी जीत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर -23 पुरुष वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ का जीत का क्रम जारी है। इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के सलामी बल्लेबाज अर्सलन खान का बेहतर प्रदर्शन जारी है। मैच में अर्सलन खान के शतक की बदौलत चंडीगढ़ ने मेघालय को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट कटक में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मैच में मेघालय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज जगजीत संधू ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। संधू ने पहले सलामी बल्लेबाज किशन लिंगदोह को 7 रन, अनीश चरक को 0, रोहित शाह को 1 रन पर आउट कर पवेलियन पहुंचाया। गेंदबाज निपुण पंडिता ने जब योगेश तिवारी को शून्य पर आउट किया तो मेघालय की पारी चार विकेट के नुकसान पर मात्र 18 रनों पर लड़खड़ाती नजर आई। इसके बाद राघव कपूर और गुरमेहर के बीच पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। गुरमेहर 40 के निजी स्कोर पर गेंदबाज भागमेंद्र का शिकार बने। दूसरे छोर पर खेल रहे राघव कपूर को भागमेंद्र ने 40 के स्कोर पर चलता कर दिया। मेघालय ने अपनी पारी में 8 विकेट पर 198 रन बनाए। गेंदबाजी में जगजीत संधू ने 45 रन देकर चार विकेट चटकाए। भागमेंद्र ने 2 विकेट, निपुन पंडिता और हर्षिता सिंह का एक-एक विकेट चटकाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलन खान ने एक बार फिर से बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर शतक लगाया। 108 रनों की विजेता पारी खेली। टीम से अन्य बल्लेबाज जगमीत सिंह 50 रन, अमृत लुबाना ने 37 रन बनाए। चंडीगढ़ ने 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें