फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में हिमाचल प्रदेश से हारा चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
वुमन अंडर -23 टी-20 टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट गंटुर में खेला जा रहा है। बुधवार को खेले इस मुकाबले में टॉस जीतकर हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाज काशवी गौतम ने शिवानी सिंह को शून्य पर आउट कर चंडीगढ़ को पहली सफलता दी। इसके बाद कुमारी शिबी ने कशिश वर्मा को 10 के निजी स्कोर पर चलता किया। कप्तान अमनजोत ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया और शालिनी कोंडल को 26 रनों पर आउट किया। एक समय हिमाचल 13वें ओवर में 54 के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो चुका था। इस मैच पर चंडीगढ़ की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही थी। लेकिन हिमाचल प्रदेश से चित्रा सिंह की 37 रनों की सधी पारी और मोनिका देवी की 17 गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम का स्कोर बोर्ड 100 तक पहुंचाया। हिमाचल प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर कुल 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की शुरूआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज टिविंकल पाठक (1) और मुस्कान सिंह (0) सस्ते पर आउट हुए। इसकेबाद क्रीज पर पहुंची चंडीगढ़ की कप्तान अमनजोत कौर ने एक बार फिर अपने धैर्य का परिचय दिया और टीम केस्कोर में 36 रनों का योगदान दिया। शिवांगी यादव ने महत्वपूर्ण 23 रन जुटाए। मैच के अंतिम क्षणों में काशवी गौतम ने आठ चौके जड़कर 38 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नही दिला सकी। चंडीगढ़ की टीम लक्ष्य से पांच रन पीछे रह गई और मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें