फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: दो गिरफ्तार, 16.38 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 16.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

आईटी पार्क पुलिस ने 26 जुलाई को न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा से राजेश उर्फ नाटा को पकड़ा। उसके पास से 5.58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आईटी पार्क थाने में राजेश पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज हुआ। दूसरे मामले में, सेक्टर-36 पुलिस ने 26 जुलाई को सेक्टर-53 के जंगल क्षेत्र से रिकी उर्फ छोटी को गिरफ्तार किया। वह सेक्टर-52 का निवासी है। उसके कब्जे से 10.8 ग्राम हेरोइन मिली। सेक्टर-36 थाने में रिकी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें