फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिजली बिलों पर सीपीडीएल का स्पष्टीकरण, दो बिल अलग-अलग अवधि के

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बाद सीपीडीएल ने एक बयान जारी कर बिजली बिलों से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है। कंपनी ने बताया कि 24 मार्च को विजय पाल सिंह के नेतृत्व में आप का एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंधन से मिला था जिसमें उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याएं और चिंताएं उठाई गई थीं।
विज्ञापन

सीपीडीएल के अनुसार बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनका समाधान किया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि जेईआरसी के निर्देशों के अनुपालन में द्विमासिक बिलिंग प्रणाली को बदलकर अब मासिक बिलिंग चक्र लागू कर दिया गया है। दो बिलों के मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि ये बिल जनवरी और फरवरी की अलग-अलग उपभोग अवधि के हैं और इनमें किसी प्रकार का ओवरलैप नहीं है। कंपनी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया है ताकि शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें