फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किराया बकाया होने पर नगर निगम की कार्रवाई, ठेका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम ने मंगलवार दोपहर कलाग्राम के सामने मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स जाने वाली सड़क किनारे बने शराब के ठेके को सील कर दिया। यह कार्रवाई निगम के रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा के नेतृत्व में की गई, जिसमें एक्साइज विभाग और पुलिस टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि संबंधित ठेके पर लाखों रुपये का किराया बकाया था, जिसे जमा नहीं कराया गया। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर ठेके को बंद कर सील किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दुकान सरकारी जमीन पर नगर निगम द्वारा बनाकर किराए पर दी गई थी। कार्रवाई के दौरान ठेका संचालकों ने विरोध जताते हुए दावा किया कि उनके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बावजूद निगम टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ठेके को सील कर दिया। एक्साइज विभाग ने 31 मार्च रात 12 बजे तक सभी ठेकों को सील करने की प्रक्रिया तय की थी, लेकिन नगर निगम ने किराया बकाया होने के कारण यह कार्रवाई पहले ही कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें