फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 38 नए पॉजिटिव मिले, पीड़ितों की कुल संख्या 2301 हुई, अब तक 2000 लोग ठीक हुए

Mon, 01 Jun 2020 01:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • राज्य में महामारी के पीड़ितों की संख्या 2301 हुई
  • कोरोना को मात देने वालों की गिनती भी हुई 2000 
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस से प्रभावित 38 और लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही राज्य में इस महामारी का शिकार हुए लोगों की संख्या 2301 हो गई है। वहीं, 13 और लोगों के ठीक होने के साथ ही कोरोना को मात देने वाले लोगों का आंकड़ा भी 2000 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


सेहत विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को अमृतसर में 9, होशियारपुर में 8, फतेहगढ़ साहिब में 5, लुधियाना और पटियाला में 4-4, बठिंडा और मोहाली में 2-2, नवांशहर, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर में 1-1 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अमृतसर में तीन नए केस और 6 पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबियों के हैं जबकि होशियारपुर में सभी 8 केस पीड़ित के करीबी लोगों के हैं।

यह भी पढ़ें- Unlock 1: पंजाब में आज से दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब में पांचों केस नए मामले हैं, वहीं लुधियाना में एक नया केस है और बाकी तीन पीड़ित व्यक्ति के करीबियों के हैं। पटियाला में 2 केस विदेश से लौटे लोगों के हैं, जबकि एक आशा वर्कर और एक अन्य नया केस है। मोहाली में पॉजिटिव पाए गए दोनों लोग पहले से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क वालों के हैं। बठिंडा, गुरदासपुर और नवांशहर के सभी केस नए मामले हैं। 

इस बीच सोमवार को ठीक हुए 13 लोगों में से होशियारपुर के 7 और पठानकोट के 6 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 91113 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 257 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 2 लोग गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं।

बठिंडा: दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

बठिंडा में सोमवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सात हो गई। इन सभी मरीजों का सरकारी एकांतवास में उपचार चल रहा है। संक्रमित पाए गए दोनों मरीज दिल्ली से लौटे थे। इनको पहले दिन से ही सरकारी एकांतवास में रखा गया था। डीसी बी श्रीनिवासन ने बताया कि रविवार को भेजी गई 19 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 

फतेहगढ़ साहिब: एक दिन में पांच नए केस, संख्या हुई छह
फतेहगढ़ साहिब में सोमवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि नए केस खमाणों के गांव पनैचां के हैं। वह 27 मई को दिल्ली से आए थे। 30 मई को स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों के सैंपल लिए थे, अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इससे पहले यहां एक मरीज मंडी गोबिंदगढ़ का था। जिले में अब कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या छह हो गई है। 

लुधियाना में चार और संक्रमित मिले
लुधियाना में सोमवार को चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि अब लुधियाना में कुल पॉजिटिव केस 201 हो गए हैं। कोरोना से आठ मौतें हो चुकी हैं। 

होशियारपुर: आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले, मरीजों की संख्या 129 हुई

होशियारपुर में सोमवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 129 हो गई है। सोमवार को मिले सभी आठ केस टांडा ब्लाक के गांव नंगली जलालपुर के हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने यह जानकारी दी। वहीं टांडा के गांव नंगली में एक ही दिन में आठ पॉजिटिव केस आने से दहशत का माहौल बन गया है। 

गांव में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 67 और ग्रामीणों के सैंपल लिए। एसएमओ टांडा डॉ. केआर बाली के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल टांडा और सरकारी अस्पताल दसूहा की टीमों ने ग्रामीणों के सैंपल लिए। जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, वह सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। 

वहीं डीसी अपनीत रियात ने गांव नंगली व उसके चार किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष ध्यान संवेदनशील व अति जोखिम वाली आबादी पर होगा। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में निरंतर घर-घर निगरानी व कांटैक्ट ट्रेसिंग जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि कंटनेमेंट जोन की अवधि कम से कम 14 दिनों की होगी। जहां पिछले एक सप्ताह में एक से अधिक मामले नहीं हैं उस कंटेनमेंट जोन को खोला जाएगा अन्यथा इसे एक सप्ताह में एक बार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त हिदायतों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कपूरथला कोरोना मुक्त, आखिरी मरीज भी डिस्चार्ज

कपूरथला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। सर्कुलर रोड स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एकमात्र मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले विधायक राणा गुरजीत सिंह ने सिविल अस्पताल के स्टाफ के साथ मरीज को शुभकामनाएं दीं। सिविल सर्जन डॉ. जसमीत बावा ने जानकारी दी कि उक्त मरीज महाराष्ट्र से आया था और बेगोवाल का निवासी है।  

मोहाली: ढाबा मालिक के माता-पिता भी कोरोना की चपेट में
मोहाली में दो और लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। ये पहले पॉजिटिव आए हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित ढाबा मालिक के माता-पिता हैं जो कि सेक्टर-77 में रहते हैं। इनकी उम्र 52 और 50 साल है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बेटे के पॉजिटिव आने के बाद घर के चार सदस्यों के सैंपल लिए थे, जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 

वहीं, अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 116 हो गई है, जिसमें 102 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं, जबकि तीन की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव मरीज 11 हो गए हैं। सभी मरीजों को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पटियाला में विदेश से लौटे दो युवकों समेत चार संक्रमित

पटियाला में सोमवार को विदेश से लौटे दो युवकों समेत चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इन चारों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि गांव मघर साहिब जुल्कां का रहने वाला 26 साल का युवक और गांव शेरपुर जंगीर का रहने वाला 24 साल का युवक, जो 26 मार्च को विदेश से आने के बाद गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में क्वारंटीन किए गए थे।

भादसों ब्लाक के गांव मटोरड़ा की रहने वाली 36 साल की महिला, जो स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर के तौर पर काम करती है, भी संक्रमित पाई गई है। गांव सिंबड़ो की रहने वाली 40 साल की महिला, जो कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटी थी, वह भी पॉजिटिव मिली है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है। 

पठानकोट में दो और मामले आए सामने
पठानकोट में सोमवार को भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए। इनमें से एक व्यक्ति इंदिरा कॉलोनी निवासी संक्रमित किराना कारोबारी का भाई है। जबकि दूसरा संक्रमित गिल एवेन्यू का रहने वाला है। वहीं, सोमवार को छह मरीजों को नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत घर भेज दिया गया। 

गुरदासपुर: जिले में एक नया केस
गुरदासपुर में कोविड़-19 का एक नया मरीज आया है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या नौ हो गई है। सिविल सर्जन गुरदासपुर किशन चंद ने बताया कि मरीज गांव कोठे मजीठिया ब्लाक बहरामपुर का है और पिछले दिनों मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन

पहले पॉजिटिव आए हिमाचल प्रदेश के ढाबा मालिक के माता-पिता हुए कोरोना के शिकार

वीआईपी शहर में दो और लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। वहीं, एक महिला ने कोरोना का मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। दूसरी तरफ जो दो लोग पॉजिटिव आए हैं वह पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित ढाबा मालिक के माता-पिता हैं जो कि सेक्टर-77 में रहते हैं। इनकी उम्र 52 और 50 साल है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग ने बेटे के पॉजिटिव आने के बाद घर के चारों सदस्यों के सैंपल लिए थे जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

वहीं, अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 116 हो गई है जिसमें 103 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं जबकि तीन की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव मरीज 10 रह गए हैं। सभी मरीजों को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मोहाली जिले में दो नए मरीज सोमवार को आए हैं जबकि रविवार को कोई केस नहीं आया था। इसके बाद सेहत विभाग ने राहत की सांस ली थी।

हालांकि, रविवार को मुंबई और दिल्ली से आई फ्लाइट्स में आए 44 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि यूक्रेन से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जिला सेहत विभाग की टीम ने की थी। इसमें पांच लोग मोहाली के थे, शेष चंडीगढ़ समेत पंजाब के अन्य जिलों व राज्यों के थे। डॉक्टरों की टीम का कहना था कि सभी लोग स्वस्थ थे उनमें किसी भी तरह के कोरोना संबंधी लक्षण नहीं थे। हालांकि सभी को होटलों व सरकारी क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है जहां पर उनके सैंपल लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें