फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 40वीं मौत, 23 नए पॉजिटिव मिले तो 25 हुए ठीक, चार जिले संक्रमण मुक्त

Fri, 22 May 2020 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर

सार

  •  सूबे में महामारी से मौत का आंकड़ा 40 हुआ, 23 नए मरीज आए
  • 25 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे, चार जिले हुए कोरोना मुक्त
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में एक ढाई माह के बच्चे की मौत के साथ ही पंजाब में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। इस बीच पिछले 24 घंटे में सूबे में 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के साथ महामारी की चपेट मे आने वालों की संख्या 2028 हो गई है। इसके साथ ही 25 लोगों के स्वस्थ होने की भी खबर है, जिनके साथ कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 1819 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


अमृतसर के श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल ढाई महीने का एक बच्चा कोरोना से जंग हार गया। उसको खांसी, जुकाम और निमोनिया की शिकायत थी। डॉक्टरों ने बच्चे का कोरोना टेस्ट करवाया। बुधवार को ही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर रात उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अमृतसर में 5 नए केस सामने आए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति विदेश से जबकि दो अन्य व्यक्ति गुजरात और महाराष्ट्र से लौटे हैं। बरनाला में एक कंबाइन वर्कर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


कपूरथला में महाराष्ट्र से लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, जबकि लुधियाना में 2 व्यक्ति, जिनमें एक नया केस और दूसरा पहले से बीमार व्यक्ति का करीबी है। पटियाला में महाराष्ट्र से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पठानकोट में 2 मरीजों में से एक विदेश से लौटा है जबकि गुरदासपुर में चार महिलाओं को पॉजिटिव पाया गया है। 7 केस होशियारपुर में मिले हैं, जिनमें छह लोग पहले से बीमार व्यक्ति के करीबी हैं जबकि एक नया केस है। 

विज्ञापन

विभाग ने गुरुवार को कुल 25 लोगों के ठीक होने का एलान किया, जिनमें जालंधर के 13, मुक्तसर के 8, फाजिल्का और मोहाली के 2-2 व्यक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही मोहाली, संगरूर, फिरोजपुर और मोगा कोरोना मुक्त हो गए हैं। राज्य में अब तक 59618 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 53871 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 3719 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 170 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक मरीज गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर है।

चार जिलों के कोरोना मुक्त होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली, संगरूर, फिरोजपुर और मोगा जिलों में कोरोना के सभी मरीजों के आइसोलेशन केंद्रों से डिस्चार्ज होने पर खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि इन जिलों में सभी मरीजों को गुरुवार को आइसोलेशन केंद्रों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और घर भेज दिया गया है। 

इन चारों जिलों में अब कोई एक्टिव केस नहीं है। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अब चार जिलों में कोरोना का कोई केस नहीं हैं, लेकिन इस महामारी से हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। पंजाब सरकार बहुत हद तक इस बीमारी को काबू करने में कामयाब रही है लेकिन हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक इस बीमारी का उपयुक्त इलाज नहीं मिल जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें