फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी को किया पेश, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 19 Jul 2023 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक ओपी सोनी की एक अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2022 तक कुल आय 4 करोड़ 52 लाख 18 हजार और 771 रुपये बनती थी जबकि सोनी ने इस दौरान 12 करोड़ 48 लाख 42 हजार और 692 रुपये खर्च किए। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 176.8 फीसदी अधिक खर्च किया। 
विज्ञापन
ओपी सोनी की पेशी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर की एक अदालत ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को सोनी को अदालत में पेश किया था। अदालत के आदेश के बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि ब्यूरो ने अदालत से पूर्व उप मुख्यमंत्री को रिमांड पर दिए जाने की मांग की थी लेकिन न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद सोनी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। इस दौरान अदालत परिसर में ओपी सोनी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई 2023 को पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। ब्यूरो के मुताबिक ओपी सोनी की एक अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2022 तक कुल आय 4 करोड़ 52 लाख 18 हजार और 771 रुपये बनती थी जबकि सोनी ने इस दौरान 12 करोड़ 48 लाख 42 हजार और 692 रुपये खर्च किए गए। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 176.8 फीसदी अधिक अर्थात 7 करोड़ 96 लाख 23 हजार और 921 रुपये ज्यादा खर्च किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें