फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिप्पी ग्रेवाल समेत तीन को कोर्ट का समन

Sat, 02 Aug 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जट्ट जेम्स बांड फिल्म के विज्ञापन के पांच लाख रुपये न देने पर पंजाबी गायक और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल समेत तीन के खिलाफ एसीजेएम केके जैन की अदालत में बुधवार को याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


इस पर जिला अदालत ने गिप्पी समेत तीनों आरोपियों को समन जारी कर जवाब तलब किया है। इनमें मोहाली सेक्टर 69 निवासी गिप्पी ग्रेवाल, उनके भाई पुष्पिंदर सिंह उर्फ हैप्पी और बरनाला के गिरीश शामिल हैं। अदालत ने मामले की अगली तारीख 29 सितंबर तय की है।

याचिकाकर्ता के वकील अरविंद ठाकुर ने याचिका में मोहाली सेक्टर-69 निवासी पंजाब गायक गिप्पी ग्रेवाल उनके भाई पुष्पिंदर सिंह और बरनाला के गिरीश के खिलाफ विश्वासघात, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि फिल्म के विज्ञापन के लिए फरवरी 2014 में तीनों आरोपियों ने अमन एडवरटाइजमेंट एजेंसी से कांट्रेक्ट किया था। इसके तहत विज्ञापन लगवाने के लिए सात लाख रुपये में बात तय हुई थी।

गिप्पी ग्रेवाल ने दो लाख कैश दिए और पांच लाख रुपये विज्ञापन प्रदर्शित होने के बाद चेक से देने के लिए कहा था। इसके बाद गिप्पी द्वारा दिए गए चेक 24 मई और दो जुलाई को बाउंस हो गए। इसे लेकर यह याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें