फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दंपती ने एसबीआई बैंक से फर्जी दस्तावेजों से लिया 8.94 लाख का कार लोन, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-10बी निवासी ललित कुमार ने पत्नी के साथ मिलीभगत कर एसबीआई बैंक से फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 8.94 लाख रुपये का कार लोन ले लिया। बैंक द्वारा अब अपने स्तर पर दस्तावेजों को जांचा गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-11 थाने में दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में एसबीआई बैंक खुड्ढा अली शेर ब्रांच कर्मी इंद्रमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले ललित कुमार व उनकी पत्नी उनके बैंक में कार लोन के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, घर का पता सहित अन्य संबंधित कई दस्तावेज दिए थे। दस्तावेजों के आधार पर बैंक द्वारा करीब 8 लाख 94 हजार रुपये का लोन भी पास कर दिया गया।
हाल ही में बैंक को दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी होने का शक हुआ, जिसके बाद अपने स्तर पर आरोपियों की ओर से दिए गए दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान आरोपियों के दस्तावेज फर्जी निकले, जिसके बाद बैंक की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें