फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले एक दंपति द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी दंपति ने चिट फंड और लकी ड्रा स्कीमों के जरिए की है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दंपति को नामजद कर लिया है पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धीरज कुमार निवासी रघबीर कालोनी माडल टाउन पटियाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले नविंदर चोपड़ा और उसकी पत्नी श्वेता चोपड़ा ने उसे चिट फंड और लकी ड्रा स्कीमों में रुपये लगाकर रुपये ज्यादा करने का झांसा दिया।
शिकायतकर्ता इस झांसे में आ गया। उसने 11 लाख रुपये आरोपियों की ओर से चलाई जा रही स्कीमों में निवेश कर दिए। आरोपियों ने स्कीम खत्म होने पर पैसे वापस नहीं किए बल्कि चेक दे दिए जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।