फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर चार करोड़ की ठगी में दंपती काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब व कई अन्य राज्यों के लोगों से चार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक इमिग्रेशन फर्म के मालिक दंपती को गिरफ्तार किया है। पंजाब के सुनाम निवासी अनुभव गर्ग (25) और उसकी पत्नी आकांक्षा (19) को पटियाला से पकड़ा गया। दंपती पटियाला के घुम्मन नगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अनुभव को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया जबकि आकांक्षा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ इमिग्रेशन फ्रॉड की लगभग 15 एफआईआर दर्ज हैं। लगभग 200 लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि ठगी की रकम लगभग चार करोड़ रुपये है। दोनों आरोपी मिलकर सेक्टर-17 में वर्ल्ड वॉक इमिग्रेशन, एशियन मैन पॉवर और वाइट हॉर्स इमिग्रेशन फर्म चलाते थे। ़ पुलिस के अनुसार एशियन मैन पॉवर और वर्ल्ड वॉक के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। अधिकांश शिकायतें भी इन्हीं दोनों फर्म के खिलाफ आई हैं। पुलिस के अनुसार पैसों के लेनदेन की ट्रांजेक्शन दोनों के बैंक खातों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें