फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों का लिफाफा थमा, 55 हजार ले उठा

Sun, 23 Feb 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 55 हजार रुपये जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति से लुटेरे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर और नकली कागज के नोटों का लिफाफा थमाकर 55 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


 मिली जानकारी अनुसार, लाल चंद प्रसाद वासी हसीलपुर जिला आजमगढ़ (यूपी) 55 हजार रुपये जमा करवाने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जा रहा था। जब वह पंजाब नेशनल बैंक के सामने से गुजर रहा था तो उसको दो व्यक्ति मिले। इस दौरान उन्होंने झांसे में लेते हुए पूछा कहा जा रहे हो।

पीड़ित के बैंक जाने की बात कही। लुटेरों ने बातों-बातों में पूछा कि आप कहा रहते हो और कहा कि हम भी आप के एरिया के हैं और हम भी बैंक में एक लाख रुपया जमा करवाने जा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि पहले चाय पी लेते हैं फिर इकट्ठे पैसे जमा करवाने चलते हैं और जब वे चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसके पैसों के थैले की जगह कागज के नगली नोटों का थैला रख दिया और 50 हजार रुपये लेकर वहां से भाग गया। दूसरे व्यक्ति ने उसको कहा कि मैं अपने साथी को ढूंढ कर लाता हूं, यह कहकर वह भी वहां से गायब हो गया, लेकिन जब लाल चंद प्रसाद ने देखा कि उसका थैला गायब था।
विज्ञापन


वहां दूसरा अन्य थैला पड़ा था, जिसमें कागज के नकली नोट थे। पीड़ित ने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने अज्ञात लुटरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखबीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पुलिस बैंकाें के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर लुटराें की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें