फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की जान बचाने को पार्षद ने डोनेट किया फ्लाज्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर व पार्षद हरदीप सिंह ने शुक्रवार को एक कोरोना के गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेट किया। हरदीप ने बताया कि सेक्टर-36 निवासी कोरोना का एक मरीज मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्हें सूचना मिली कि उस मरीज का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है और उसे प्लाज्मा की जरूरत है, तो उन्होंने प्लाज्मा दान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

हरदीप ने बताया कि 6 अगस्त को वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 24 अगस्त को उन्होंने कोरोना पर जीत दर्ज की। डॉक्टर ने उनसे कहा है कि वे 15 दिन बाद फिर किसी मरीज की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान कर सकते हैं। उन्होंने पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच 16 में अपने ब्लड ग्रुप के साथ अपना नाम नोट कराया है, ताकि इस ग्रुप के किसी मरीज को प्लाज्मा की जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके। हरदीप ने बताया कि प्लाज्मा दान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी या परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें