फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 करोड़ की फसाड लाइटों से जगमग होगा निगम भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम भवन के आतंरिक सौंदर्यीकरण के बाद अब बाहरी सौंदर्यीकरण की तैयारी है। 1.20 करोड़ की लागत से निगम की बाहरी दीवारों के सहारे फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व पर निगम को जगमग करने के लिए यह पहल की जा रही है। आगामी सदन की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। वहां से पास होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि तीसरी मंजिल से लेकर छठी मंजिल तक के सौंदर्यीकरण का काम पहले ही हो चुका था। ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहली मंजिल से लेकर का सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा होने को है। वहीं आरएलए की तरफ वाली निगम की बिल्डिंग का भी सौंदर्यीकरण हो चुका है। अब निगम की बाहरी दीवारों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाना है। इसके लिए त्योहारों और विशेष आयोजनों पर लाइटिंग होने से भवन की सुंदरता बढ़ जाएगी। 1.20 करोड़ की लागत से निगम के बाहर फसाड लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। इसमें राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा व अन्य आकृतियां, वहीं त्योहरों में रोशनी से भवन को जगमग किया जा सके।
20 करोड़ से हुआ है तीन तलों का सौंदर्यीकरण
निगम ने अपने तीन तलों का लगभग 20 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराया है। इस कारण निगम का फायर सेफ्टी सिस्टम काम कर सकेगा। ऊपर के तीन तलों के सौंदर्यीकरण के दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम लग गया था। नीचे के तलों का सौंदर्यीकरण न होने से पानी की व्यवस्था ही नहीं थी। इससे फायर सेफ्टी सिस्टम शोपीस बनकर रह गए थे। अब सभी तलों का सौंदर्यीकरण होने से निगम की बिल्डिंग में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम काम कर सकेगा।
विज्ञापन

कोट
भवन की सुंदरता के लिए फसाड लाइट लगाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। सदन की सहमति मिली तो जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। -आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें