फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मोहाली में दो और चंडीगढ़ में एक की मौत, ट्राइसिटी में 180 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 12 Aug 2020 12:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला

सार

  • मृतकों में दो मोहाली और एक मरीज चंडीगढ़ का, 75 नए केस मिले सिटी ब्यूटीफुल में  
  • मोहाली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 और चंडीगढ़ में 27 हुई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना की चेन नहीं टूट रही। मंगलवार को मोहाली में दो और चंडीगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई जबकि 180 नए मरीज मिले। इनमें चंडीगढ़ के 75, मोहाली के 67 और पंचकूला के 38 मरीज शामिल हैं। लगातार मौतें और दिनोंदिन बढ़ती मरीजों की संख्या से प्रशासनिक अफसरों से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी परेशान हैं। 

विज्ञापन


मोहाली के मृतकों की पहचान सन्नी एनक्लेव खरड़ निवासी 28 वर्षीय युवती और माणकपुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। युवती कई बीमारियों से पीड़ित थी और उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। वहीं, बुजुर्ग भी कई बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, तीसरे मृतक की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-43 निवासी 81 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। 

मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 67 लोग कोरोना के शिकार हुए जबकि 25 मरीज ठीक होकर घर गए। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 1452 हो गई है। इसमें से 689 एक्टिव केस हैं जबकि 740 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, जिले में कोरोना से 23 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन

उधर, चंडीगढ़ में मंगलवार को 75 नए केस सामने आए। इसके साथ शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1670 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 87 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। मंगलवार को 11 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। 

शहर में मंगलवार को पीजीआई में कार्यरत सेक्टर-11 निवासी 27 वर्षीय युवक, सेक्टर-48 निवासी 27 वर्षीय युवक, सेक्टर-41 निवासी 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-42 के एक ही परिवार की 26 वर्षीय युवती और 50 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-35 निवासी 35 वर्षीय पुरुष को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, बुडैल निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 40 निवासी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा मनीमाजरा निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर 32 निवासी 20 वर्षीय युवती, सेक्टर 56 निवासी 25 वर्षीय युवती, सेक्टर 32 निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, सेक्टर 32 निवासी एक अन्य परिवार के दो सदस्य 52 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला।

वहीं सेक्टर 46 निवासी 29 वर्षीय महिला,  जीएमसीएच में कार्यरत सेक्टर 18 निवासी 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके अलावा सेक्टर 46 निवासी 43 वर्षीय  पुरुष, सेक्टर 20 निवासी 45 वर्षीय महिला, सेक्टर 29 निवासी 39 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 19 निवासी 57 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 20 निवासी 43 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 35 निवासी 54 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 38 निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।

वहीं सेक्टर 30 में एक ही परिवार के 40 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोर व 45 वर्षीय पुरुष, मनीमाजरा निवासी 57 वर्षीय महिला, सेक्टर 27 निवासी 33 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 38 वेस्ट निवासी 56 वर्षीय महिला, सेक्टर 40 निवासी 22 व 45 वर्षीय पुरुष, धनास निवासी 64 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 51 निवासी 38 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 33 निवासी 33 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा सेक्टर 49 निवासी एक ही परिवार के 67 वर्षीय महिला व 69 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 1 निवासी 33 वर्षीय महिला, पीजीआई में कार्यरत सेक्टर 24 निवासी 73 वर्षीय पुरुष, कोरोना पॉजिटिव मिला है।

सेक्टर 55 निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर 37 निवासी 31 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 7 निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, सेक्टर 20 निवासी 30 वर्षीय युवक, सेक्टर 42 निवासी 19 साल की युवती, सेक्टर 39 निवासी 21 वर्षीय युवक, सेक्टर 49 निवासी 28 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं शहर में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 28 लोग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सेक्टर-40 और 46 के कई मकान कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को दो नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। एडवाइजर मनोज परिदा की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए सेक्टर-40 के 24 घरों को (मकान नंबर-2778 से 2801) कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

वहीं, सेक्टर-46 के चार मंजिला 23 फ्लैट्स (मकान नंबर-1185 से 1190) और एक गैराज को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में किसी भी व्यक्ति के आने और जाने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। साथ ही पूरे इलाके में समय-समय पर सैनिटाइजेशन और इलाके में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह आदेश आज रात 12 बजे के बाद से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना संक्रमित के 38 नए केस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना रोगियों को दी जा रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से अब तक जिले के 615 रोगी ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 38 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पंचकूला के 26 और 12 मामले बाहर के जिलों और राज्यों के हैं। सेक्टर-10 एक्सिस बैंक के छह कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि इनमें चंडीगढ़ के सात, बलटाना के तीन, जीरकपुर और मोहाली से एक एक केस सामने आया है। मंगलवार को आए मामलों में अभयपुर व सुरजपुर के दोनों जगह से दो - दो केस, सेक्टर-4 से चार केस, सेक्टर -8 से पांच और सेक्टर -9 से छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी प्रकार गांव पपलोहा, बीड़ घग्गर, सेक्टर -14, 15, 20, रैली व कालका से भी एक-एक मामला आया है।

मोहाली में कोरोना दो की मौत, 67 आए नए संक्रमित
कोरोना महामारी ने मंगलवार को लागातार दूसरे दिन दो और लोगों की जान ले ली। जबकि 67 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय महिला निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई। जो कई बीमारियों से पीड़ित थी और उसका पीजीआई से इलाज चल रहा था। दूसरे मृतक की पहचान माणकपुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। यह भी कई बीमारियों से पीड़ित था। 

वहीं 25 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 1452 हो गई है और इसमें से 689 एक्टिव केस हैं। जबकि 740 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 23 लोगों की जान गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें