पंजाब में फिलहाल दुकानें नहीं खुलेंगी और कैप्टन सरकार प्रदेश में लॉकडाउन व कर्फ्यू खोलने पर आज शाम तक बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्र सरकार ने देशभर में कुछ शर्तों के साथ दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, लेकिन पंजाब सरकार अभी इस आदेश को प्रदेश में लागू नहीं करेगी।
विशेष मुख्य सचिव केवीएस सिद्धू ने बयान दिया है कि पंजाब में दुकानें खोलने का फैसला विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। सरकार द्वारा गठित 20 सदस्यीय कमेटी आज शाम को प्रदेश में कोरोना महामारी संबंधी रिपोर्ट पेश करेगी। उसके बाद एक बैठक करके दुकानें, कर्फ्यू और लॉकडाउन खोलने पर कोई फैसला लिया जाएगा।