फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 44वीं मौत, 43 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 2201 लोग संक्रमित

Fri, 29 May 2020 11:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या फिर से तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य में इस महामारी के 43 नए पॉजिटिव केस आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2201 तक पहुंच गई। वहीं राज्य में कोरोना से 44वीं मौत हुई है। इस बीच 23 अन्य पॉजिटिव केस भी सामने आए, जो अन्य राज्यों से संबंधित हैं। शुक्रवार को कपूरथला में 3 मरीज ठीक भी हुए, जिससे राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1949 हो गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 घंटे में अमृतसर 12, जालंधर 8, पठानकोट 5, बठिंडा और लुधियाना 4-4, गुरदासपुर व मोहाली में 3-3 और पटियाला व रोपड़ में 1-1 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। खास बात यह है कि ये सभी कोरोना वायरस के नए मामले हैं। मोगा में सामने आए 2 केस विदेश से लौटे लोगों के हैं। 


यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन


राज्य में अब तक 81021 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 206 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक अन्य मरीज वेंटिलेटर पर है। वहीं, कोरोना से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।

बठिंडा में कोरोना के चार नए पॉजिटिव

बठिंडा में कोरोना पीड़ितों के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सभी को सरकारी एकांतवास में रखा गया है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को जिले के डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नए चार कोरोना पीड़ितों में दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है, जिन्होंने अंबाला एवं दिल्ली की यात्रा की है।

इसके अलावा एक व्यक्ति जो पुलिस हिरासत में है, उसे पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक आगनबाड़ी वर्कर शामिल है। चारों के साथ अब जिले में पांच कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है। जो सभी सरकारी एकांतवास में हैं। 

पीड़ितों में दो का संबंध रामपुरा से होने कारण एरिया को प्रशासन ने सील कर दिया है। डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वह किसी भी घबराहट में न आएं और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आदेशों का पालना करें। सिविल सर्जन डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि 167 निगेटिव रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है। 

अमृतसर में कोरोना के 12 नए केस, कुल संख्या 374 हुई
अमृतसर में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मामले आने से हड़कंप मच गया। साथ ही कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 374 हो गई है। कोरोना से एक ढाई माह की बच्ची सहित सात लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर के अनुसार शुक्रवार को एतिहासिक कस्बा बाबा बकाला से पांच, मनावाला ब्लॉक से पांच, एक मरीज शहर के भीतरी भाग से व एक मरीज सरकारी लैब का कर्मचारी है।

बाबा बकाला के सिविल अस्पताल के डॉ. साहिबजीत सिंह ने बताया कि अलग-अलग गांवों से जो पांच मरीज पॉजिटिव आए हैं, उनका यात्रा इतिहास पाया गया है। इनमें से तीन मरीज महाराष्ट्र, एक चेन्नई व एक छत्तीसगढ़ से गांव लौटा है। इन सभी के सैंपल अमृतसर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज की लैब भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

पठानकोट में पांच नए संक्रमित मिले, एक की मौत के बाद आई रिपोर्ट

पठानकोट में शुक्रवार को पांच नए मामले सामने आए। इनमें तीन मामले पहले से संक्रमित किराना कारोबारी के परिजनों के हैं। जबकि एक संक्रमित का संपर्क इतिहास स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पाया है। एक व्यक्ति की 27 मई को मौत हो चुकी है और मौत के 2 दिन बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त व्यक्ति पठानकोट सब्जी मंडी में आढ़ती था। 

पठानकोट में अब कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। शुक्रवार सुबह 2 मरीजों का आइसोलेशन पीरियड खत्म होने पर घर भेज दिया गया। जिले में कुल 53 संक्रमितों में से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मौत के दो दिन बाद पॉजिटिव आई रिपोर्ट 
मीरपुर कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 27 मई को मौत हो चुकी है। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। परिवार वाले 27 मई को उसे पटेल चौक के निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने सिविल अस्पताल जाने की सलाह दी। परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे पर वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। कोरोना के संभावित लक्षण होने के चलते सिविल अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का सैंपल लिया। 

परिवार को पीपीई किटें दीं और अस्पताल से सीधा शमशानघाट जाकर संस्कार करने की सलाह दी। शुक्रवार को उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब स्वास्थ्य विभाग उसके पारिवारिक सदस्यों और संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान में जुटा है। वहीं माधोपुर में संक्रमित पाया गया व्यक्ति भी सिविल अस्पताल में सैंपल देने आया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग यह पता नहीं लगा पाया कि उस व्यक्ति तक संक्रमण कैसे पहुंचा। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह के मुताबिक उस व्यक्ति का कोई यात्रा इतिहास नहीं था। 

गुरदासपुर में तीन नए केस, कुल एक्टिव मरीज हुए 11

गुरदासपुर में कोविड-19 के तीन नए मरीज आए हैं। तीनों में कोई लक्षण नहीं पाए गए। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हो गई है। सिविल सर्जन किशन चंद ने बताया कि गुरुवार को ही तीन मरीज डिस्चार्ज किए गए थे। आज संक्रमित पाए गए मरीजों में खुशहालपुर के दो मरीज मध्यप्रदेश से और तलवंडी गांव का मरीज गुजरात से लौटा था। खुशहालपुर के दोनों मरीज पहले से ही डेरा बाबा नानक में क्वारंटीन किए गए थे। तलवंडी गांव का मरीज एक ट्रक के जरिए गुजरात से आया और सीधा घर चला गया। स्वास्थ्य विभाग को गांव निवासियों ने सूचित किया था। 

जालंधर: कोरोना के आठ नए केस मिले, संख्या पहुंची 247
जालंधर में शुक्रवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 247 हो गई है। शुक्रवार को संक्रमित मरीजों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इनमें एक जालंधर हाइट्स, एक रविंदर नगर, एक मॉडल हाउस, एक न्यू जवाहर नगर, एक इंडस्ट्रियल एरिया, एक भार्गव कैंप और एक अमर नगर इलाके से है।

पटियाला में तीन नए कोरोना केसों की पुष्टि
पटियाला में कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पटियाला-सन्नौर रोड पर रहने वाले 57 साल के एक व्यक्ति के बाहरी राज्य से आने पर मोहाली एयरपोर्ट पर सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। ब्लाक हरपालपुर के गांव लंजा का रहने वाला 42 साल का एक व्यक्ति जो बाहरी राज्य से आया था, उसके आलवा गांव हरी माजरा के एक 18 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन

लुधियाना में कोरोना के चार नए मामले, कुल संख्या 183

लुधियाना में शुक्रवार को कोरोना के चार नए केस सामने आए है। इसमें एक केस लुधियाना से संबंधित है, जबकि दो बाहरी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 183 पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत भी इस बीमारी से हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि पटियाला निवासी 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एक अन्य 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जोकि शहर के दीप अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। यह व्यक्ति अभी दीप अस्पताल में भर्ती है। एक अन्य एनआरआई महिला का पीजीआई में सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे लुधियाना के एमसीएच में भर्ती किया गया है। 

यह महिला दो माह मुंबई में रहने के बाद 25 मई को पंजाब आई थी। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 182 पहुंच गई है। अन्य राज्यों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 90 है। शुक्रवार को तीन मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। इसमें दो आरपीएफ के जवान और लुधियाना के चंद्र नगर निवासी एक 40 वर्षीय महिला है, जिसे डीएमसी से छुट्टी दी गई है। अभी तक 145 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

नंगल में मिला कोरोना पॉजिटिव 
मोहल्ला राजनगर में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति 22 मई को ही अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ दिल्ली से वापस आया था। देर शाम आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उसे बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल रेफर कर दिया गया। है जबकि बाकी लोगों को बीबीएमबी अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्गों को बंद किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें