फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दो, पंचकूला में अमेरिका से डिपोर्ट पांच पॉजिटिव, पीजीआई के 12 डॉक्टरों समेत 100 स्टाफ क्वांरटीन

Sun, 31 May 2020 02:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना का आतंक गहराता जा रहा है। शनिवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-71 में पहले पॉजिटिव आए बैंक कर्मी की पत्नी और सेक्टर-77 का व्यक्ति शामिल है। यह व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के बद्दी में ढाबा चलाता है। लेकिन लॉकडाउन के समय से वह अपने घर पर था। 

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग अब दोनों लोगों के संपर्क तलाशने में जुट गया है। व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 114 हो गई है। इनमें से 102 मरीज ठीक चुके हैं व एक्टिव मरीज 9 हो गए हैं। 


यह भी पढ़ें- भीख मांगकर समाजसेवा करते हैं राजू, पीएम मोदी भी मुरीद, मन की बात में किया जिक्र, पढ़ें- कौन हैं
विज्ञापन


बढ़ रहा कोरोना मरीजों का ग्राफ
जानकारी के अनुसार मोहाली जिले में कुछ समय से लगातार कोरोना के मामले आना शुरू हुए हैं। तीन दिनों यह ग्राफ एकदम बढ़ा है जोकि प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। हालांकि जिले के अधिकारी इस संबंधी पहले ही तैयार थे। क्योंकि अंदेशा जताया जा रहा था जब इंटर स्टेट आवाजाही शुरू होगी तो इस तरह की समस्या आएगी। ऐसे में प्रशासन ने पहले ही लोगों से सहयोग की अपील की थी। 

बता दें कि मोहाली में मार्च के आखिरी तक ही केस आए थे। इसके बाद शहर में कोई केस नहीं आया था। लेकिन अब दोबारा नए केस सामने आ रहे हैं। जिन इलाकों में केस आ रहे हैं उन्हें प्रशासन की ओर से सील किया जा रहा है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके साथ ही जो लोग घरों में क्वारंटीन किए गए हैं, उनके घरों से कूड़ा तक भी नगर निगम की टीमें उठाती हैं।

पीजीआई के 12 डॉक्टर समेत 100 स्टाफ क्वारंटीन

पीजीआई में बीते शुक्रवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि के बाद शनिवार को उनके संपर्क में आए 12 डॉक्टरों समेत 100 स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी 12 डॉक्टरों के सैंपल भी ले लिए गए हैं। इन सभी को हाई रिस्क पर रखा गया है। दोनों मरीजों को गंभीर स्थिति में पीजीआई में एक दिन पहले ही भर्ती कराया गया था।

जहां कोरोना के गाइडलाइन के अनुसार, जब उनकी टेस्ट की गई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन दोनों के संपर्क में आए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की लिस्ट तैयार की गई। लिस्ट के आधार पर 100 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, दोनों पॉजिटिव मरीज कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिए गए हैं। 

जीएमसीएच-32 से 10 मरीजों को छुट्टी, क्वारंटीन रहेंगे
चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरी तरफ, जीएमसीएच-32 में भर्ती 10 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यह दोनों बातें प्रशासन के साथ शहरवासियों के लिए राहत देने वाली रही। डिस्चार्ज होने वाले 10 में से 9 बापूधाम और एक धनास का व्यक्ति शामिल है। 

बापूधाम के मरीजों में 60 साल की वृद्धा, 26 साल की महिला, 26, 27, 48 व 50 साल के पुरुष, एक 10 साल की बच्ची के अलावा 29 साल की महिला और 60 वर्षीय वृद्धा भी शामिल है। इनके साथ ही धनास निवासी 34 साल के एक पुरुष को छुट्टी मिली। डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को 7 दिनों के लिए सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 289 है। इसके साथ ही सेक्टर 15 निवासी जिस वृद्धा में मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसका पीजीआई में टेस्ट में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन

पंचकूला: अमेरिका से डिपोर्ट 73 लोगों में से 5 और पॉजिटिव

अमेरिका से डिपोर्ट होकर 73 लोगों में से 5 और की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये रोड भवन में क्वारंटीन थे। पूरे हरियाणा के 73 लोगों को अमेरिका से लाने के बाद पंचकूला में क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन किए जाने के बाद दूसरी बार जांच के लिए सैंपल में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीज कैथल, अंबाला और करनाल निवासी हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पांचों युवकों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।  

अमेरिका से हरियाणा के कुल 73 भारतीयों को लाया गया था। इन्हें शहर के होटलों और विभिन्न भवनों में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही इन सभी के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 22 भारतीय पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं और उन्हे उनके संबंधित गृह जिलों के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें