फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: चंडीगढ़ में छह कोरोना पॉजिटिव मिले, बापूधाम के एक ही परिवार में चार लोग संक्रमित

Fri, 08 May 2020 05:06 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना का गढ़ बन चुके बापूधाम में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी शहर में 6 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें चार अकेले बापूधाम के एक ही परिवार के हैं। इनमें 26 साल की महिला और उसके दो साल के बेटे के अलावा 59 साल का ससुर और 20 साल की ननद शामिल हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर एक मलोया की 24 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है, जिसकी गुरुवार रात जीएमएसएच-16 में डिलीवरी हुई है। वहीं इसी अस्पताल में भर्ती सेक्टर 40 का सात वर्षीय बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। पांच दिन पहले संदिग्ध के तौर पर उसे भर्ती किया गया था। मां उसकी देखभाल में लगी है। इसके अलावा जीएमएसएच-16 में भर्ती मोहाली की 22 साल की अन्य कोरोना पॉजिटिव महिला ने गुरुवार की रात सीजेरियन डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया है। इसी के साथ अब शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 148 हो गई है।

परिवार के संपर्क में आए 105 लोग क्वारंटीन
बापूधाम के कोरोना पॉजिटिव परिवार के संपर्क में आने वाले 35 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं, जबकि इनके संपर्क वाले 70 अन्य लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना की बढ़ती चेन ने बापूधाम की हालत खराब कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नवजातों की 4 दिन बाद होगी जांच

जीएमएसएच-16 में गुरुवार को मलोया और मोहाली की कोरोना पॉजिटिव दो गर्भवतियों से जन्म लेने वाले दोनों नवजातों को उनसे अलग करके अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों बच्चों की माताओं के संक्रमित होने के कारण उन पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए उन्हें अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

गाइडलाइन के अनुसार चार दिन बाद उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ मलोया निवासी कोरोना पॉजिटिव प्रसूता के संपर्क में आए मलोया में रहने वाले परिवार के तीन, कॉलोनी नंबर-4 में आठ लोगों को और कम्युनिटी कांटेक्ट में आए 35 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

एक मेड ने बढ़ाई मुसीबत
गुरुवार देर रात सेक्टर- 27बी के जिस घर में 35 साल की मेड में कोरोना की पुष्टि हुई। उसके संपर्क में उस घर के बाकी सदस्यों के अलावा कुल 122 लोगों की चेन बताई जा रही है। इसके अलावा बापूधाम में उसके कई रिश्तेदार रहते हैं। ऐसे में इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सेक्टर-27 बी के घर में काम करने वाली 35 साल की मेड कई अन्य घरों में सफाई का काम करती थी, जिसके कारण यहां कोरोना की चेन काफी बड़ी बताई जा रही है। 

शामली के शख्स की कोरोना से मौत
उत्तर प्रदेश में शामली के गांव डांगरोल निवासी सुरेश पुत्र सुंदरा उम्र 40 वर्ष की पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि कई दिन से उसे बुखार था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने पर आराम न होने पर परिजनों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया था।

पीजीआई में यूपी का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती
पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में यूपी के एक संदिग्ध समेत 6 मरीज भर्ती हैं। यूपी के मरीजों में एक शामली का और दूसरा सहारनपुर का है। शामली के मरीज की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। अन्य चार मरीज चंडीगढ़ के हैं। शहर में अब तक कोरोना के 21 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एक मरीज की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें