फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: लॉकडाउन तोड़कर सड़कों और पार्क में घूमनेवाले 57 लोगों को पहुंचाया अस्थायी जेल

Thu, 23 Apr 2020 05:59 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
विज्ञापन
कर्फ्यू तोड़ने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह सड़कों और पार्क में घूमने वालों को जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई है। लेकिन इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं और अपने घरों में नहीं ठहर रहे हैं। ऐसे लोगों को बाहर सड़कों पर आने से रोकने के लिए अब मोहाली पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इसको लेकर गुरुवार को थाना फेज-1 की पुलिस ने 57 लोगों को एरिया में घूमते हुए दबोचकर उन्हें अस्थायी जेल भेज दिया है। इनमें कुछ लोग पार्कों में सैर कर रहे थे, जबकि कुछ लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। जब पुलिस मुलाजिमों ने उनसे सवाल जवाब किया तो वह बाहर घूमने का कोई सही जवाब नहीं दे पाए। 

इसके बाद पुलिस ने उक्त लोगों को दबोचकर फेज-9 के हॉकी स्टेडियम में बनाई गई अस्थाई जेल में छोड़ दिया। थाना फेज-1 के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब लॉकडाउन और कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस कोरोना महामारी से जंग लड़ने के लिए लोग उन्हें सहयोग दें और वह अपने घरों में ही रुकें, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन


लॉकडाउन-2 के शुरू में जिला पुलिस और प्रशासन ने लोगों को नसीहत दी है कि वह नियम तोड़कर घरों से बाहर न निकलें। लेकिन कुछ लोग इससे बाज नहीं आ रहे। यह बात पुलिस अधिकारियों के लिए सिरदर्दी बनती जा रही है। क्योंकि इससे कोरोना के शहर में फैलने का खतरा है। पुलिस अब पूरी तरह सतर्क है। 

इसी बीच गुरुवार सुबह पुलिस ने अपने एरिया में ड्राइव चलाई। इसके साथ ही बिना वजह विभिन्न एरिया में घूमने वाले लोगों को थाने पहुंचा दिया। इस दौरान उक्त लोगों को करीब दो वाहनों को जरिए जेल पहुंचाया गया। वाहनों में करीब 5-6 राउंड में इन घुमक्कड़ों को फेज-9 के हॉकी स्टेडियम में बनी अस्थायी जेल में भेज दिया है। 

जिक्रयोग है कि मोहाली पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ काफी सख्त है। एक तरफ पुलिस ने जहां शहर की सीमाएं सील की हुई हैं, वहीं ग्रामीण और रिहायशी एरिया खुद लोगों ने ही सील कर रखा है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें