स्क्रीनिंग कराते ब्रिटिश नागरिक
- फोटो : एएनआई
लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे अप्रवासी भारतीयों का वापस लौटना जारी है। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ब्रिटिश एयरवेज की एक विशेष उड़ान से 306 यात्री लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इन यात्रियों में 219 ब्रिटिश मूल के भारतीय नागरिक व 87 यात्री भारतीय पासपोर्ट धारक थे।
बीते 22 दिन से इंग्लैंड की सरकार द्वारा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व हरियाणा में फंसे अपने नागरिकों को लेन के लिए शुरू की गई उड़ानों से छह हजार से अधिक यात्री इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इन यात्रियों लगभग छह घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना पड़ा। यात्री धूप में हवाई अड्डे के टर्मिनल के बाहर खड़े रहे। उड़ान शुरू करने से पहले जब यात्रियों को एंट्री द्वार के बाहर दो घंटे पहले बुलाया गया तो लंबी लाइनों में खड़े बजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को टर्मिनल में प्रवेश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।