फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसारः अस्पताल में नौजवान की मौत, प्रशासन ने कब्जे में लिया शव, कोरोना जांच के लिए भेजे सैंपल

Sat, 11 Apr 2020 03:23 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज़ एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में खांसी जुकाम की शिकायत के चलते जांच कराने आए एक युवक की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई। करीब 10 बजे वह जांच के लिए पहुंचा था। उस दौरान युवक की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ई गई। उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। अस्पताल कर्मियों ने उसे इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां पहुंचने पर युवक अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह देखकर इमरजेंसी में मोजूद मरीजों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शक के आधार पर युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि युवक शहर की एक कॉलोनी का निवासी था और वह मजदूरी का काम करता था। वह तीन-चार दिन से खांसी बुखार जुखाम की शिकायत के चलते बीमार रहने लगा था। इसी वजह से मृतक युवक की पत्नी उसे जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी।  

इस बारे में सिविल सर्जन डॉ योगेश शर्मा का कहना है कि गाइडलाइन के अनुसार, खांसी जुकाम बुखार या गले में खराश के चलते किसी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है तो स्वास्थ्य विभाग शक के आधार पर बॉडी को अपने कब्जे में ले लेता है। चाहे वह कोरोना पॉजिटिव हो या निगेटिव। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके आसपास की सभी जगह पर हमारी ओर से टीम भेजी जाएगी, जो वहां पर सभी लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें