फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री विज बोले- तय समय के अनुसार बैंक जा सकेंगे लोग, फैक्ट्रियों को मिलेगी छूट, निर्माण कार्य होंगे

Wed, 22 Apr 2020 10:08 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने तीन मई तक लॉकडाउन में सशर्त छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत हरियाणा सरकार भी राहत देने पर विचार कर रही है। एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि ढील के दौरान फैक्ट्रियों को छूट दी जाएगी। अंबाला में 75 लोगों ने अपने उद्योगों को चालू करने के लिए आवेदन किया है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


निर्माण कार्य कैसे शुरू होंगे
केंद्र सरकार की गाइडलाइन है कि निर्माण कार्यों को शुरू किया जाए। ऐसे में यह विषय अभी पेंडिंग है कि निर्माण कार्य के लिए हार्डवेयर, सीमेंट, सरिया आदि कहां से उपलब्ध होगी। इन इकाइयों पर भी खोलने पर विचार किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होंगे तो माइनिंग भी शुरू करनी पड़ेगी।

तय समय अनुसार बैंकों में जा सकेंगे उपभोक्ता

हरियाणा की बैंक शाखाओं में अपने कार्यों के लिए उपभोक्ता तय समय अनुसार आएंगे। वित्त विभाग ने भीड़ से बचने के लिए वेबसाइट बनाई है। वेब आधारित यूआरएल उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा अनुसार बैंक शाखाओं में जाने में सहयोग करेगा। इससे कोरोना के दौरान सामाजिक दूरी बनी रहेगी। ग्राहक स्मार्ट-फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप पर इंटरनेट के जरिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग (डीआईटीईसीएच) के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी उमाशंकर, वित्तीय सलाहकार, वित्त विभाग किरण लेखा वालिया और संयोजक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति डीके जैन की उपस्थिति में वेबसाइट (http://bankslot.haryana.gov.in)  को मंगलवार को लांच किया।

मिलेंगी ये सुविधाएं
बुक योर बैंक स्लॉट नागरिक शाखा के आईएफएससी कोड के तहत बैंक शाखा में जाने के लिए तारीख और स्लॉट का चयन कर सकता है। स्लॉट को सफलतापूर्वक बुक करने के बाद, नागरिक उसी की रसीद डाउनलोड करेगा।

घर पर पोस्टल बैंक सेवा से कैश डिलीवरी अपने पते, पिन कोड को दर्ज कर आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं। आधार लिंक किए गए खाते से 1000  रुपये की न्यूनतम राशि के साथ -साथ 10,000 रुपये की सीमा तक राशि निकाल सकेंगे। डाकघर नागरिक से संपर्क करेगा और घर पर नकदी की डिलीवरी की सुविधा देगा।
विज्ञापन

लाभार्थियों को राशन के साथ नैपकिन-सैनिटाइजर व मास्क भी मिलेगा

हरियाणा में आंगनबाड़ी लाभार्थियों को अब राशन के साथ-साथ नैपकिन, सैनिटाइजर, मास्क भी मिलेगा। उन्हें ये सामान उनके घर पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने अफसरों के निर्देश दिए हैं। ढांडा ने विभाग के जिला परियोजना अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, एवं सुपरवाइजरों को प्रदेश में कोविड-19 के प्रकोप के कारण बनी विषम परिस्थितियों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को राशन तथा अन्य सामग्री समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को उन्होंने विभाग के जिला परियोजना व अन्य अधिकारियों से बातचीत की और लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्यभर में संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों के माध्यम से घर-घर जाकर राशन और सैनेटरी नैपकिन, डाइपर, सैनिटाइजर और फेस मास्क जैसी आवश्यक वस्तुओं का वितरण करते समय सामाजिक दूरी बनाई रखी जाए। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक संख्या में मास्क बनवा कर आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों की मदद से वितरित करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी श्रमिकों, गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को समय पर भोजन, हेल्थ चेकअप, योग एवं काउंसलिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए ताकि वे मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें