फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः चंडीगढ़ का सेक्टर-30बी और धनास कच्ची कालोनी पूरी तरह सील, अफेक्टेड पॉकेट घोषित

Wed, 22 Apr 2020 04:04 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने सील किया एरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को सेक्टर-30बी के कुछ हिस्से और धनास की कच्ची कॉलोनी को 'अफेक्टेड पॉकेट' घोषित किया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद दोनों इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार पूरे शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


शहर के उस क्षेत्र में जहां कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ने का खतरा है, उसे अफेक्टेड पॉकेट घोषित किया जाएगा। इसी कड़ी में धनास की कच्ची कॉलोनी जहां पर 1110 मकान हैं और सेक्टर-30बी में 590 मकान हैं, दोनों इलाकों को अफेक्टेड पॉकेट घोषित किया गया है। प्रशासन की कोशिश है कि पूरे एरिया को सील कर वहां के संक्रमण को बाहर न जाने दिया जाए। लोगों को घरों में रखकर उन तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जाए, ताकि लोगों को बाहर निकलने की आवश्यकता न पड़े। 

विज्ञापन

सिर्फ एक एंट्री और एक एग्जिट प्वाइंट होगा 

अफक्टेड पॉकेट के पूरे एरिया को सील किया जाएगा। जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पूरे एरिया के लिए सिर्फ एक ही एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होगा। अनिवार्य सेवा में लगे सभी कर्मी पीपीई किट, मास्क ग्लब्स आदि पहन कर ही एरिया में एंट्री कर सकेंगे। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ की एसएसपी को दी गई है। 

नगर निगम के कमिश्नर को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सुनिश्चित करें कि इलाके में पानी की कोई समस्या न हो। इसके अलावा डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन इलाके में रहने वाले लोगों के बीच सभी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाएंगे। किसी भी अन्य समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। जारी आदेशों में यह सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी पुलिस व अन्य कर्मचारी इन नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें