फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हरियाणा के नौ जिले में 37 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 1067 लोग संक्रमित

Fri, 22 May 2020 12:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना के मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के 9 जिलों में कोरोना संक्रमण के 37 नए मामले और सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 1067 पहुंच गई है। 14979 संदिग्धों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 4735 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 11, फरीदाबाद में 4, सोनीपत, सिरसा व रोहतक में 1, करनाल में 2 महेंद्रगढ़ में 10, कुरुक्षेत्र में 5 व रेवाड़ी में 2 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि फरीदाबाद में 14, सोनीपत में 4, पानीपत में 1, झज्जर में 5 मरीज ठीक हो कर घर चले गए हैं। संक्रमण की वजह से कुल 16 मौतें अब तक हो चुकी है। मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट 66.17 प्रतिशत हो गया है। जबकि कोरोना फैलाव की दर 1.24 प्रतिशत है।

विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 6, फरीदाबाद में 185, फतेहाबाद में 8, गुरुग्राम में 250, हिसार में 9, जींद में 23, करनाल में 23, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 14, नूंह में 65, पलवल में 40, पानीपत में 46, पंचकूला में 26 रोहतक में 15, सिरसा में 9 सोनीपत में 151, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 11, महेंद्रगढ़ में 21, झज्जर में 91 मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 40 भिवानी में 4, चरखी दादरी में 3, फरीदाबाद में 104, फतेहाबाद में 3, गुरुग्राम में 131, हिसार में 3, जींद में 15, करनाल में 11, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 3, नूंह में 60, पलवल में 36, पानीपत में 32, पंचकूला में 24, रोहतक में 7, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 4, चार सोनीपत में  105, झज्जर 89, यमुनानगर में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें