फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासक बदनौर के निर्देश- बापूधाम में कोरोना की टेस्टिंग बढ़े, कॉलोनी पर फोकस करें अधिकारी

Fri, 22 May 2020 11:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
VP Singh Badnore
विज्ञापन
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रशासक ने शहर में कोरोना वायरस के मरीजों के बढ़े रिकवरी रेट को लेकर संतुष्टि जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अब पूरे तरीके से बापूधाम पर फोकस करने की बात कही।
विज्ञापन


प्रशासक ने बताया कि शहर में 39 दिन बाद कोरोना वायरस के मामले दोगुने हो रहे हैं, जोकि देश के कई अन्य क्षेत्रों से काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि शहर में कोरोना के मरीजों की मौत के मामले भी बेहद कम हैं। उन्होंने बापूधाम में लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंता जाहिर की।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बापूधाम के लिए एक नई योजना तैयार करने के लिए बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि बापूधाम कॉलोनी के स्कूल में एक लोकल सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा ताकि ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा सकें और उन्हें टेस्ट किया जा सके। प्रशासक ने सभी डॉक्टरों व अधिकारियों को कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता से बापूधाम में काम करें।
विज्ञापन


संदिग्धों की पहचान के लिए वॉलंटियर्स की मदद लेने की सलाह
प्रशासक ने बापूधाम में लोकल वालंटियर की मदद लेने का भी सुझाव दिया। उनके अनुसार लोकल वालंटियर इलाके में कोरोना से संदिग्ध लोगों की पहचान करेंगे और उनकी जानकारी अधिकारियों को देंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बफर जोन में तेजी से कोरोना की जांच की जाए ताकि इलाके में फैले संक्रमण को जल्द से जल्द रोका जा सके।

प्रशासक ने कहा कि बापूधाम के जिन व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पाने में असुविधा हो रही हो, वह प्रशासन की तरफ से बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में जाकर रह सकते हैं। यह सेंटर बापूधाम के दो स्कूलों में बनाए गए हैं। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर में जरूरत के अनुसार सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का काम जारी है।

बाहर से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग
एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शहर में जो भी व्यक्ति बस, ट्रेन व फ्लाइट के माध्यम से शहर में आएगा, उसकी पूरी तरीके से जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कोरोना की टेस्टिंग भी होगी। प्रशासन ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है।

बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की तरफ से उपयुक्त सुविधाएं दी जा रही हैं और लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों तक करीब 69,088 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। इसके अलावा शहर में अब तक 2 लाख 94 हजार लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें