फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में बढ़े कोरोना के संक्रमित, जिला पार्षद के बेटे, स्वास्थ्यकर्मी समेत छह पॉजिटिव मिले

Fri, 24 Apr 2020 11:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोनीपत में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को परेशानी और बढ़ गई, क्योंकि यहां जिला पार्षद के बेटे व अस्पताल कर्मी समेत पांच कोरोना संक्रमण के नये केस सामने आए हैं। पार्षद के बेटे की पत्नी दिल्ली के जगजीवन राम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है जो पहले ही कोरोना पॉजिटिव है। उसी अस्पताल में कार्यरत शहजादपुर के कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। 

विज्ञापन


अस्पताल में कार्यरत पानीपत के असंध रोड का रहने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी संक्रमण का शिकार हो गया है। वहीं कैंसर पीड़ित मां को दिल्ली में उपचार के लिए लेकर गया सेक्टर 10 की रेलवे कॉलोनी का युवक भी वायरस से संक्रमित मिला है। एक अन्य बहादुरगढ़ के रहने वाले कैंसर मरीज की जांच यहां प्राइवेट लैब में कराई गई तो वह भी संक्रमित पाया गया। जबकि खुबडू के रहने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही की जांच रिपोर्ट पानीपत में कराने पर पॉजिटिव मिला है। 

यहां भर्ती रहने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज खानपुर भर्ती किया गया है और इनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। प्रशासन ने शहजादपुर गांव के साथ ही रेल हाइराइज अपार्टमेंट को भी सील कर दिया है। 

विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर पत्नी से संक्रमित हुआ पार्षद का बेटा

शहर के सरस्वती विहार की रहने वाली जिला पार्षद की पुत्रवधू दिल्ली के जगजीवन राम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है, जिसकी दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी रिपोर्ट आने पर पार्षद सास, ससुर, पति को क्वारंटीन किया गया था और उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें नर्सिंग ऑफिसर के पति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। 

नागरिक अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी संक्रमित 
पानीपत के असंध रोड का रहने वाला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। उसकी ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड में लगी हुई थी। उसकी सामान्य जांच कराई गई तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसकी सूचना तुरंत ही पानीपत प्रशासन को दी गई, जिससे उसके परिवार को क्वारंटीन किया जा सके। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मी को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आने वाले अन्य कर्मियों व डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है। 

शहजादपुर के स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव
शहजादपुर का रहने वाला एक युवक दिल्ली के जगजीवन राम अस्पताल में कार्यरत है। उसकी दिल्ली में जांच कराई गई थी, जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। दिल्ली से सूचना मिलने पर प्रशासन ने बुधवार को उसकी पत्नी व अन्य परिजनों को आइसोलेट किया था और उनकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही गांव में उनके घर आने वालों का पता लगाया जा रहा है, जिससे उनको क्वारंटीन किया जा सके।  

कैंसर पीड़ित मां का दिल्ली में उपचार कराने गया युवक भी कोरोना पॉजिटिव

सेक्टर 10 के रेल हाइराइज अपार्टमेंट में रहने वाले युवक की मां को कैंसर है और वह उनकी कीमोथैरेपी कराने के लिए हर दूसरे या तीसरे दिन दिल्ली के अस्पताल में लेकर जाता था। उसे परेशानी शुरू हुई तो वह जांच कराने के लिए अस्पताल में पहुंच गया। जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया और उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसके परिजनों को क्वारंटीन कर लिया है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके। इसके साथ ही युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

कैंसर पीड़ित की प्राइवेट लैब में जांच कराई तो निकला कोरोना पॉजिटिव
बहादुरगढ़ के रहने वाले एक कैंसर पीड़ित की सेहरी के रहने वाले उसके भतीजे ने सोनीपत के सेक्टर 14 की प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। पीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि हमारी जानकारी में आया है कि प्राइवेट लैब में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

उनके अनुसार यहां जांच होने के कारण उस केस को सोनीपत में जोड़ा जाएगा। जिसके बाद कैंसर पीड़ित के सेहरी में रहने वाले 5 परिवारों के कई लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना झज्जर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हन भी क्वारंटीन की गई

स्वास्थ्य विभाग ने एक नई नेवली दुल्हन को भी शुक्रवार को होम क्वारंटीन कर दिया। शहर के मटिंडू मार्ग पर रहने वाले एक युवक की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। जिसकी सूचना जब स्वास्थ्य विभाग को मिली तो टीम ने युवक के घर जाकर दुल्हन व ससुराल के सात लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया।

डॉ. भावना ने बताया कि युवक की शादी उत्तर प्रदेश की युवती से हुई है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर दुल्हा-दुल्हन के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम क्वारंटीन कर दिया है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी नहीं है। 

शहजादपुर गांव व रेल हाईराइज अपार्टमेंट सील
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने शुक्रवार को शहजादपुर गांव व रेल हाईराइज अपार्टमेंट सोनीपत को सील करा दिया। इन दोनों जगह से कोई बाहर नहीं निकल सकता है तो वहां कोई अंदर भी नहीं जा सकता है। इसके साथ ही इन जगहों को नियंत्रित क्षेत्र व इनके आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है।

इन जगहों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जोगेंद्र तंवर मैनेजर एचएसआईआईडीसी कुंडली व रोहताश एसडीओ पीडब्लूडी एमएनएसएस राई को रेल हाईराइज अपार्टमेंट सोसायटी सेक्टर-10 में लगाया गया है। सतेंद्र कुमार क्रिकेट कोच खेल विभाग सोनीपत व इंद्रपाल मैनेजर एचएसआईआईडीसी बड़ी को शहजादपुर गांव में नियुक्त किया गया है। 
सोनीपत में चार मामले पहले पॉजिटिव मिले थे तो एक प्राइवेट लैब में जांच होने पर पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी। यहां जांच होने के कारण वह सोनीपत में जोड़ा जाएगा। इन सभी को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भर्ती करा दिया गया है और इनके संपर्क में आने वालों का पता लगाकर जांच कराई जा रही है।  डॉ. आदर्श शर्मा, पीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें