फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कपूरथला में इंग्लैंड से लौटा था 60 वर्षीय बुजुर्ग, होम क्वारंटीन के दौरान बिगड़ी तबीयत

Wed, 01 Apr 2020 08:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल (कपूरथला)
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर की लोगों की जांच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला के गांव सीकरी में होम क्वारंटीन में चल रहे इंग्लैंड से आए 60 वर्षीय बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टेस्ट के बाद सकुर्लर रोड स्थित आइसोलेशन वार्ड में बुजुर्ग को दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग बेगोवाल की टीम ने 154 घरों वाले गांव सीकरी में डोर-टू-डोर जाकर चेकअप किया। गांव के सभी लोग स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


कस्बा बेगोवाल के गांव सीकरी निवासी अमरजीत सिंह के परिजनों ने बताया कि अमरजीत सिंह 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई थी। 18 मार्च को बेगोवाल सिविल अस्पताल की टीम घर आई और अमरजीत को 14 दिन के क्वारंटीन में रहने के लिए कह दिया। इंग्लैंड से आने के बाद से उसे खांसी, बुखार की शिकायत थी। 

सुधार न होने पर परिजनों ने बेगोवाल के डॉक्टरों को बताया। इस पर एसएमओ बेगोवाल डॉ. किरणजीत कौर सेखों व डॉ. राजपाल ने अमरजीत सिंह का चेकअप कर उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. तारा सिंह ने कहा कि अमरजीत को सूखी खांसी व बुखार है। उसके सैंपल चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बेगोवाल के हेल्थ सुपरवाइजर डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह के बीमार रहने के चलते उन्होंने एहतियातन गांव सीकरी के 154 घरों के लोगों की जांच की। किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सब बिल्कुल ठीक है। इस दौरान 15 घरों में ताला लगा मिला। फिर भी उन्होंने सभी घरों के मुखिया के मोबाइल नंबर ले लिए हैं ताकि वे स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें