नाभा में सफाई कर्मचारियों पर लोगों ने बरसाए फूल।
- फोटो : Twitter
पंजाब के पटियाला के नाभा में एक शानदार नजारा देखने को मिला। नाभा में कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर गली-मोहल्ले में साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मियों का लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। कुछ लोगों ने नोटों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस शानदार वीडियो को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में लोगों को सफाई कर्मियों के स्वागत में फूल बरसाते हुए देखा जा सकता है। सीएम ने ट्वीटर पर लिखा है कि नाभा के लोगों ने सफाई कर्मचारियों के प्रति दयालुता व प्रेम दिखाकर यह साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में कोई छोटा-बड़ा नहीं हैं। हम सभी एक हैं। सीएम ने लोगों को इसी तरह का जज्बा बनाए रखते हुए आगे भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग कायम रखने को कहा है।