फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का जवाहरपुर गांव बना 'कोरोना बम', 10 नए मामलों के साथ कुल 21 लोग पॉजिटिव

Thu, 09 Apr 2020 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
जवाहरपुर गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार का दिन भी मोहाली के लिए राहत भरा नहीं रहा। 'कोरोना बम' बन चुके जिले के डेराबस्सी तहसील के गांव जवाहरपुर से 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनके साथ ही अब अकेले जवाहरपुर गांव में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 21 पहुंच गई है। इसी के साथ मोहाली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। हालांकि 80 लोगों की सैंपल निगेटिव आए हैं।

विज्ञापन


जिले में पिछले हफ्ते जहां कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रित होते नजर आ रहे थे, वहीं पहले जमात और फिर डेराबस्सी तहसील के गांव जवाहरपुर ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार को जवाहरपुर गांव से 7 कोरोना संक्रमित रोगी मिलने के बाद बुधवार को भी इसी गांव के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि इसी गांव के सरपंच और पंच सहित 4 लोग पहले ही कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को 10 संक्रमितों के सामने आने के बाद जिले में अब 36 केस पॉजिटिव हो गए हैं। 

अभी 80 की रिपोर्ट आना बाकी, इनमें 34 अकेले गांव जवाहरपुर के
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को जवाहरपुर गांव के 114 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसके अलावा गांव के सरपंच के संपर्क में आने वाले 10 अन्य लोगों के सैंपल भी भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 80 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को अब भी 80 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिनमें से 34 सैंपल अकेले जवाहरपुर गांव के ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें