फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मौत से दस मिनट पहले बोले थे भाई निर्मल सिंह खालसा, इलाज न हुआ तो खुदकुशी कर लूंगा

Sun, 05 Apr 2020 11:38 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व रागी भाई निर्मल सिंह खालसा ने अपनी मौत के दस मिनट पहले अपने बेटे अमतेश्वर सिंह को फोन कर श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के इलाज के प्रबंधों की पोल खोल दी थी। निर्मल सिंह को अहसास हो गया था कि आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर इलाज में लापरवाही कर रहे हैं। वे इस कदर हताश हो गए थे कि उन्होंने अपने बेटे को इलाज न मिलने पर खुदकुशी करने की बात तक कह दी थी। हालांकि मेडिकल शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने इस मामले में कहा कि ऐसी कोई समस्या है ही नहीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फोन पर निर्मल सिंह ने अपने बेटे से कहा था कि मैं अब कुछ मिनटों का मेहमान हूं। जिस वॉर्ड में मुझे रखा गया है, वहां बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था तक ठीक नहीं है। भाई खालसा ने रोते-रोते कहा था कि मुझे यहां दाखिल हुए चार घंटे हो गए लेकिन डॉक्टर ने उपचार शुरू नहीं किया।

दवाई भी नहीं दे रहे। निर्मल सिंह ने अपने पिता से भी बात की। वह डरे हुए थे। पिता ने उन्हें फोन पर ढांढस बंधाते हुए कहा कि तुम ठीक हो जाओगे। वाहेगुरु बोलो। इस दौरान उनकी पत्नी भी खालसा को खुदकुशी जैसी बात न कहने का आग्रह कर रही है। निर्मल सिंह ने पूछा था कि परिवार के लोगों को मिलने क्यों नहीं देते। बेटे ने कहा था कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे, इसके बाद हम आपसे मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम आपके इंतजार में बाहर बैठे हैं। जल्दी ही आपके साथ पूरा परिवार घर जाएगा। भाई खालसा परिवार से आइसोलेशन वार्ड से निकालकर एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज करवाने की भी गुहार लगाते सुने गए। इस पर बेटे ने कहा कि पापा, आपका इलाज यहीं होना है। 

इसके बाद अमतेश्वर सिंह ने आइसोलेशन वॉर्ड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से बात की। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि चार घंटे हो गए आप इनका उपचार क्यों नहीं कर रहे। जूनियर डॉक्टर ने कहा कि इनका ट्रीटमेंट जारी है। इस पर अमतेश्वर ने कहा था कि यह गलत बात है। आप इनका इलाज करो। निर्मल सिंह का परिवार से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।

आइसोलेशन वॉर्ड देखकर आया हूं, सब कुछ ठीक है: सोनी 
ऐसी कोई बात नहीं है। मैं खुद आइसोलेशन वार्ड देखकर आया हूं। हमारा स्टाफ काम कर रहा है। हम मरीजों को हर सुविधा दे रहे हैं।- ओमप्रकाश सोनी, मेडिकल शिक्षा मंत्री।

सीनियर डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड नहीं जाते 
जानकारी के अनुसार आइसोलेशन वॉर्ड में सीनियर डॉक्टर जा ही नहीं रहे। केवल जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को अंदर भेजा जा रहा है। यह आरोप श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ बीते शुक्रवार को लगा चुका है। नर्सिंग स्टाफ के अनुसार कोरोना वायरस के डर से सीनियर डॉक्टर भी सहमे हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें