फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कोरोना से 85 लोग संक्रमित, सीएम अमरिंदर सिंह ने सिविल सर्जन को किया वीडियो कॉल

Tue, 28 Apr 2020 08:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ।
विज्ञापन

जालंधर में मंगलवार को कोरोना के सात और मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित पहले से पॉजिटिव के संपर्क में थे। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। अब सेहत विभाग इनकी संपर्क सूची तैयार कर रहा है। जालंधर में कुल 85 केस सामने आ चुके हैं। वहीं मंगलवार को सिविल अस्पताल से कोरोना को मात देने वाले तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


इसके बाद अब जालंधर में कोरोना से पूरी तरह ठीक होने वालों की संख्या 10 हो गई है। सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. कश्मीरी लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इन मरीजों का इलाज किया था। 

तीनों मरीजों ने अस्पताल के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। सिविल सर्जन डॉ. गुरिन्दर कौर चावला व एमएस डॉ. हरजिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग जीतने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 10 मरीज पूरी तरह तंदरुस्त हो चुके हैं और बाकी मरीज भी जल्दी ठीक हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
सीएम ने सिविल सर्जन से वीडियो कॉल कर ली जानकारी
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला से वीडियो कॉल के जरिए बात कर स्थिति के बारे में पूछा। कैप्टन ने सिविल सर्जन से वायरस संक्रमण के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। कैप्टन ने संक्रमण को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर बात की। वहीं सिविल सर्जन से उनकी और उनके स्टाफ की सेहत के बारे में भी जानकारी ली। 

विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कैप्टन को बताया कि जालंधर में अब तक ढाई हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं और सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज की जा रही है। उन्होंने बताया कि जालंधर में कई ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे और अधिकतर मरीज संक्रमित के संपर्क में आने के बाद वायरस की चपेट में आ गए। इसलिए ऐसे मरीजों को सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। 

सीएम ने जालंधर के विधायकों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर के विधायकों से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने जिले में कोरोना से संक्रमण के अलावा राशन वितरण और इंडस्ट्री की तमाम दिक्कतों के बारे में पूछा। इसमें जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील रिंकू, केंद्रीय विधायक राजिंदर बेरी, शाहकोट से लाडी शेरोवालिया, परगट सिंह और सुरिंदर चौधरी शामिल हुए। 

विधायक सुशील रिंकू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया कि उनके द्वारा भेजा गया सरकारी राशन नीले कार्ड धारकों को मिल गया लेकिन कई लोग रह गए। रिंकू ने यह भी कहा कि सरकार ने इंडस्ट्री को चलाने के लिए जो कमेटी बनाई है, उसमें मीडिया क्लास इंडस्ट्री को भी शामिल किया जाए ताकि उनकी समस्याएं भी सरकार तक पहुंचे क्योंकि लॉकडाउन से मीडिया इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई है।  

वहीं विधायक बावा हेनरी ने कहा कि जो श्रमिक वापस अपने गांव जाना चाहते हैं, उनके जाने का प्रबंध किया जाए। अगर यहीं रुकना चाहते हैं तो उनके खाने का प्रबंध किया जाए। विधायक बेरी ने छोटे दुकानदारों की बात उठाई कि उनको दुकानों के किराये व बिजली के बिल पड़ रहे हैं, उनका समाधान जरूर किया जाए। इसके अलावा पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) को आम जनता के लिए खोला जाए ताकि लोग इलाज करवा सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें