फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से 2800 मजदूर पंजाब सीमा पर पहुंचे, होशियारपुर से 567 कश्मीरी घरों को रवाना

Tue, 28 Apr 2020 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर में फसे 567 व्यक्तियों को बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया। रमजान के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित इन व्यक्तियों को घर भेजे जाने का फैसला लिया गया था। मंगलवार को सभी को 23 बसों से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


गढ़शंकर से 8 बसों में 197, होशियारपुर से छह बसों में 143, दसूहा से 6 बसों से 148 और मुकेरियां से 79 लोगों को 3 बसों से रवाना किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान इन लोगों को जिले के अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया था और वहीं उनके खाने पीने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 

उधर घर वापसी कर रहे व्यक्तियों ने जहां पंजाब सरकार की प्रशंसा की। साथ ही सुविधाएं मुहैया करवाने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनको कर्फ्यू के दौरान जहां जरूरी वस्तुएं मुहैया करवाई गई, वहीं आज बसों के माध्यम से घर भेजा जा रहा है, जिसके लिए वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन

‘रोजा रखकर मांगेंगे पंजाब की खुशहाली’

सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला
एजाज अहमद शाह ने कहा कि रमजान पर पंजाब सरकार ने जो तोहफा दिया है, वह दिल से कबूल है। शाह ने बताया कि अब हम घर जाकर रोजा रखेंगे व पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। नजीर अहमद ने कहा कि रमजान का पवित्र माह शुरू हुए आज चौथा दिन है और हम हर रोज दुआ करते थे कि अपने घर जाकर रोजा रखें। 

उन्होंने बताया कि आज घर जाते समय बहुत खुशी महसूस हो रही है। परिवार से मिलने की बहुत चाहत है, जो अब जल्द पूरी होगी। मोहम्मद शफी भट्ट व मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उन्हें होशियारपुर में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। 

अबोहर: राजस्थान से आए 2800 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच हुई
राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे पंजाब के हजारों मजदूरों को वापस उनके घरों तक पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार की 61 बसें मंगलवार सुबह पंजाब सीमा पर स्थित बैरियर पर पहुंचीं। वहां पंजाब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मजदूरों को भोजन आदि की व्यवस्था की गई। 20 से अधिक टीमों को मजदूरों की जांच में लगाया गया। 
विज्ञापन

जिला उपायुक्त अरविन्द पाल सिंह संधू, एसएसपी हरजीत सिंह, एसपी अबोहर मनजीत सिंह, सिविल सर्जन फाजिल्का डा. सुरेंद्र सिंह, अबोहर के कार्यकारी एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ व सिविल अस्पताल खुईखेड़ा के एसएमओ डॉ. सौरभ फुटेला और थाना खुईयां सरवर के प्रभारी सुनील कुमार ने भी अंतर्राज्यीय सीमा पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। 

इन सभी लोगों के लिए राधा स्वामी मिशन ने भोजन की व्यवस्था की। करीब 2800 मजदूरों की जांच में लगी टीमों ने दोपहर बाद तक लगभग 2 हजार लोगों की जांच पूरी कर ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूरों की जांच पूरी होने के बाद इन्हें सायं 6 बजे तक उनके जिला मुख्यालयों की ओर रवाना किया जाएगा। 

जिला फाजिल्का के विभिन्न गांवों के 35 लोग में 6 विद्यार्थी अबोहर के हैं, जो कोटा से आए हैं। इन सभी को दूसरे वाहनों से उनके शहरों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जिला उपायुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांव पहुंचने के बाद भी यथासंभव लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखें। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि राजस्थान से आए सभी मजदूरों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें