इस दौरान केवल पांच ऐसे लोग मिले, जिन्हें आम खांसी व जुकाम था। इन लोगों को जरूरी सावधानियां रखने के लिए कहा गया है। सेहत विभाग की टीम ने लोगों को सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोने, बढ़िया खुराक लेने और घरों से बाहर न निकलने के लिए प्रेरित किया। जिक्रयोग है कि मोहाली में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हो चुकी है।
इसमें एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की नयागांव में मौत हो गई थी। इसके बाद से नयागांव में विशेष सर्वे करवाया जा रहा है। जबकि जगतपुरा में जिस एरिया में कोरोना का मरीज सामने आया था। वहां, जनसंख्या काफी अधिक है। अंदेशा था कि काफी लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में पूरे एरिया को कवर किया गया है।
विदेश यात्रा से लौटे हैं तो तुरंत 104 पर करें कॉल
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जो लोग विदेश यात्रा करके आए हैं। वह तुरंत अपनी और दूसरों की भलाई के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके खुद ही जानकरी दें और अपनी जांच करवाएं। वहीं, किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत की समस्या है तो वह तुरंत 104 नंबर पर जानकरी दें। बाकी सभी सावधानियां बरतें।
ज्ञान सागर में बनाया नोडल आइसोलेशन केंद्र
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल को नोडल आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। उन्होंने लोगों को बीमारी से डरने के बजाय सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने और घरों में रहने की अपील करते हुए कहा है कि यह एक जानलेवा और घातक बीमारी है। सेहत विभाग का पूरा स्टाफ खासकर डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगातार लगे हुए हैं।
कोरोना से राहतः 25 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
गुरुवार को रामनवमी का दिन मोहाली के लिए राहत भरा रहा। तीन दिन पहले भेजे गए 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सेहत विभाग ने चैन की सांस ली है। सेहत विभाग ने गुरुवार को 8 नए लोगों के सैंपल भेजे हैं, जबकि 65 की रिपोर्ट आना बाकी है।