फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: करनाल में कोरोना के चार और केस, आठ गांव बफर जोन घोषित, दो को किया गया सील

Mon, 06 Apr 2020 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस घातक वायरस से एक किसान की मौत भी हो चुकी है। नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। इनमें से महिला डॉक्टर ने रसीन के किसान का सैंपल लिया था, जबकि गांव शेखपुरा सुहाना निवासी नर्स देखरेख में जुटी थी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही रसीन के मृतक किसान के बेटे और ब्रिचपुर निवासी और हाल ही में दुबई से लौटे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चारों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके आलावा, चारों के परिजनों और संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया है। 12 अन्य लोगों के भी सैंपल भेजे गए हैं। दूसरी ओर एक साथ चार नए केस आने के बाद जिला प्रशासन ने शेखपुरा सुहाना और ब्रिचपुर कंटोंनेंट जोन घोषित करते हुए दोनों गांवों को सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही ब्रिचपुर के पास लगने वाले गांव बरोटा, समालखा, बीजणा, जाणी, बुढ़नपुर आबाद को बफर जोन घोषित किया है। इसके अलावा, शेखपुरा सुहाना के पास के एरिया को रांवर, पृव्वी विहार, सूरज नगर को भी बफर जोन घोषित किया है। डीसी निशांत यादव ने चारों पॉजिटिव केसों की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों को दाखिल कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें