फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 9 जिलों में 50 नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 780 पहुंची, सभी जिलों तक पहुंचा वायरस

Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा के सभी जिलों में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मौजूद
  • अंबाला, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद पंचकूला, जींद, करनाल, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में नए केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 9 जिलों में 50 नए संक्रमित मरीज सामने आने के बाद मंगलवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 780 पहुंच गया है। हरियाणा का अब कोई जिला ऐसा नहीं बचा, जहां एक्टिव संक्रमित मरीज मौजूद न हो। स्वास्थ्य महकमा मौजूदा परिस्थितियों को लेकर खासा अलर्ट हो गया।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 16, सोनीपत में 13 और फरीदाबाद में 15 व अंबाला जींद करनाल रेवाड़ी कुरुक्षेत्र व पंचकूला में एक-एक नया मरीज सामने आया है। 5 मरीज ठीक होने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 342 पहुंच गया है। 13787 लोग अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है, जबकि 5157 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है।


यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- कोरोना के साथ जीना है तो नए कानून बनाने पड़ेंगे
विज्ञापन


अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 117, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 161, हिसार में 4, जींद में 18, करनाल में 15, कैथल में 3, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 59, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, रोहतक में 5, सिरसा में 7, सोनीपत में 118, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 4, महेंद्रगढ़ में 5, झज्जर में 83 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 38, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 57, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 54, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 57, पलवल में 33, पानीपत में 8, पंचकूला में 18, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 24, झज्जर 10, यमुनानगर में 4 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें