फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 310 लोग संक्रमित, 224 हुए ठीक, विदेश में फंसे छात्रों को लाने की तैयारी

Tue, 28 Apr 2020 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा में बढ़ते संक्रमण के चलते स्वास्थ्य महकमे ने अभी तक 15439 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। सोमवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 310 हो गई है। स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि इनमें से 224 लोग ठीक भी हो गए हैं। अभी तक प्रदेश में 24826 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 22578 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1940 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

विज्ञापन


हरियाणा में मरीजों की ठीक होने की दर 72.72 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण की दर 1.34 प्रतिशत है। सैंपलिंग टेस्ट की दर प्रति 10 लाख लोगों पर 979 हो गई है। अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 46, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 13, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 4, सोनीपत में 24, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 5 मरीज सामने आ चुके हैं। 

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 10, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 40, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 36, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 46, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 13, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें